{"_id":"68ecdb0e12c868631f0c0748","slug":"lawyer-turned-politician-rajiv-ranjan-singh-will-contest-the-elections-from-sandesh-patna-news-c-1-1-noi1443-3514080-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदेश विधानसभा से राजीव रंजन सिंह बने जन सुराज के उम्मीदवार, बोले- जनता मेरे साथ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदेश विधानसभा से राजीव रंजन सिंह बने जन सुराज के उम्मीदवार, बोले- जनता मेरे साथ है
Tue, 14 Oct 2025 10:26 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:26 AM IST
सार
भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजीव रंजन सिंह को जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवार घोषित किया। टिकट मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और मसाढ स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
संदेश विधानसभा से टिकट मिलने के बाद जनता में खुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजीव रंजन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। टिकट की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मसाढ स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
मीडिया से बातचीत में राजीव रंजन सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपने क्षेत्र में वह एक बड़ा खेल मैदान बनवाएंगे, ताकि युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। राजीव रंजन सिंह ने यह भी कहा कि संदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और वे जन सुराज के साथ मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : एनडीए के सभी नेताओं को जुटना था एक साथ, क्या हुआ कि राजग की प्रेस वार्ता टली
विज्ञापन
वर्तमान विधायक पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं पढ़ा-लिखा व्यक्ति हूं, पेशे से सुप्रीम कोर्ट का वकील हूं, और जनता जानती है कि किसे वोट देना है। संदेश की जनता मेरे साथ है और मैं उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा।” राजीव रंजन सिंह के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। जन सुराज की इस घोषणा से संदेश विधानसभा क्षेत्र का चुनावी माहौल और गरमाने लगा है, और जनता में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।