फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : NDA press conference cancelled amid dissatisfaction among parties over seat sharing

Bihar Election 2025 : एनडीए के सभी नेताओं को जुटना था एक साथ, क्या हुआ कि राजग की प्रेस वार्ता टली

Mon, 13 Oct 2025 07:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 13 Oct 2025 07:48 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : एनडीए के सभी नेताओं को आज एक साथ जुटना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया और राजग की प्रेस वार्ता टल गई। अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एनडीए को प्रेस वार्ता टालनी पड़ी। 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : NDA press conference cancelled amid dissatisfaction among parties over seat sharing
भाजपा प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद से ही हलचल मच गई है। रविवार को जारी हुई घोषणा के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड दोनों समान सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक जनतांत्रिक मोर्चा के सीटों की भी घोषणा कर दी गई है। लेकिन घोषणा के तुरंत बाद ही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी ने सीट बंटवारे पर गहरी नाराज़गी ज़ाहिर कर दी है। उपेन्द्र कुशवाहा ने तो सोशल मीडिया पर भी अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी के साथ एक शायरी भी पोस्ट की। वहीं जीतनराम मांझी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कम सीट देकर उनकी पार्टी की अहमियत कम आंकी गई है, जिसका असर एनडीए पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025: जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी, 65 सीटों पर उतारे प्रत्याशी; देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

 

सोमवार को शाम 4 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी, जिसमें सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान होना था, लेकिन अचानक इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा और जदयू के बीच कुछ सीटों को लेकर मतभेद अब भी बना हुआ है। सीटों की अदला-बदली और उम्मीदवार चयन को लेकर अभी भी बातचीत अधूरी रह गई। हालांकि इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू नेता संजय झा की गुप्त बैठकें भी हुई, लेकिन समस्या अब तक बरकरार है।एलआरएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी नाराज़गी को शायराना अंदाज़ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, “आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक की जिद है बिजली गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।” वहीं  हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी सीट बंटवारे के बाद असंतोष जाहिर किया। उन्होंने पहले कहा, “मैं संतुष्ट हूं”, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि, “आलाकमान ने जो फैसला लिया है, वह स्वीकार है, लेकिन सिर्फ 6 सीट देकर हमारी अहमियत कम आंकी गई है। इसका असर एनडीए पर पड़ सकता है।” 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव ने जारी की अपनी पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची, 20 सीटों पर नाम घोषित किए

प्रेस वार्ता के टलने का यह कारण अब है चर्चा में 
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी फिलहाल महागठबंधन से कुछ नाराज हैं। उनकी नाराजगी सीट शेयरिंग और उनके उप मुख्यमंत्री की मांग पर है। इसी वजह से महागठबंधन में अब तक बात नहीं बन पाई। इस बात का इजहारको उन्होंने दिल्ली जाने से पहले भी बताया था। उन्होंने दिल्ली जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर कहा कि, "आप जो कह रहे हैं थोड़ा सा महागठबंधन अस्वस्थ हुआ है। अब हम भी दिल्ली जा रहे हैं, क्योंकि सभी डॉक्टर वहीं पर मौजूद हैं। वहां पर बेहतर उपचार हो जाएगा और स्वस्थ होकर हम सभी पटना वापस लौटेंगे। इधर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मामला स्पष्ट हो गया था कि एनडीए के घटक कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आज इसको लेकर प्रेस वार्ता भी होनी थी लेकिन यह प्रेस वार्ता कैंसिल कर दी गई। इसकी वजह यह है कि मुकेश सहनी का महा गठ बंधन में मैन मुताबिक़ समझौता नहीं होने पर वह भाजपा के कुछ नेताओं के संपर्क में आये और अब वह एनडी ए में शामिल हो सकते हैं। इस बात की चर्चा में यह बात भी अब सामने आ रही है कि मुकेश सहनी के एनडीए में शामिल होने के बाद जदयू व भाजपा से 3-3 सीट और लोजपा राम विलास से 1 सीट  VIP को देने की संभावना बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed