फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lalu Yadavs health is still not improving Rabri and Tejashwi are with him in Delhi AIIMS Tej Pratap is Worshiping in Patna

Lalu Yadav Health Updates: लालू की तबीयत अब भी नासाज, पटना में भागवत करा रहे तेज प्रताप

Wed, 27 Jan 2021 01:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 27 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lalu Yadavs health is still not improving Rabri and Tejashwi are with him in Delhi AIIMS Tej Pratap is Worshiping in Patna
दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं लालू प्रसाद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली एम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का हाल जानने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। अस्पताल में उनके साथ उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव हैं। लालू की तबीयत में अभी ज्यादा कुछ सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील कर कहा कि लालू जी के शुभचिंतक जहां कहीं भी हैं, वहीं से उनके लिए दुआ करें। एम्स न आएं।

विज्ञापन

एम्स के क्रिटिकल केयर में चल रहा इलाज

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली में ही हैं। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार निवास के कमरा नंबर 104 और 105 में ठहरे हुए हैं। दिल्ली में परिवार के लोगों के अलावा लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव और राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव भी हैं। इसके अलावा उनके बड़े बेटे तेजप्रताप पिता के ठीक होने के लिए पटना में बड़ी पूजा करवा रहे हैं। लालू प्रसाद का इलाज एम्स के क्रिटिकल केयर में चल रहा है। डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में बनाई गई डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप करवा रहे हैं भागवत कथा 

बता दें कि तेज प्रताप ने रांची में लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। अब वह पटना आ चुके हैं। वह अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने सरकारी आवास पर सात दिवसीय भागवत कथा करवा रहे हैं। इसके लिए वृंदावन से वाचक पहुंचे हैं। तेज प्रताप कहा कि लालू प्रसाद को कोर्ट रिहा करे। उन्होंने लालू की रिहाई के लिए उनके शुभचिंतकों से 'आजादी पत्र' लिखने की अपील की है। उन्होंने जेल में लालू प्रसाद को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन

कोरोना की जांच रिपोर्ट आई थी निगेटिव 

बता दें लालू प्रसाद की तबीयत 22 जनवरी की शाम अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा निमोनिया के लक्षण भी नजर आ रहे थे। रांची रिम्स में उनकी कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रिम्स में उनका इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया था कि लालू प्रसाद की किडनी 25% काम कर रही है। पहले के मुकाबले 10% गिरावट है। अगर 10-12% की और गिरावट आई तो लालू को डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। दो साल तक इन्सुलिन और डॉक्टर्स की निगरानी में किडनी ने बेहतर काम किया, लेकिन अब यह फिर बिगड़ रही है। बता दें लालू डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज (स्टेज थ्री) जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।

स्थगित कर दी गई थी बैठक

बताते चलें कि 22 जनवरी को जब लालू की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी तो 3 जनवरी की शाम 5:24 बजे उन्हें देखने के लिए चार्टर्ड प्लेन से तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ तेज प्रताप, मां राबड़ी देवी और लालू परिवार के करीबी संजय यादव और रमीज नेमत भी गए थे। उस दिन राजद की होने वाली बैठक भी अचानक स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed