फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU leader Lalan Singh gave controversial statement on Leader of Opposition Rahul Gandhi in Lok Sabha

Bihar News: अब JDU नेता ललन सिंह के बिगड़े बोल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

Sat, 24 Jan 2026 08:14 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 08:14 PM IST
सार

Patna News: बेलछी में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने मोदी और नीतीश को प्रेरणास्रोत बताया तथा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले का उल्लेख किया।

विज्ञापन
JDU leader Lalan Singh gave controversial statement on Leader of Opposition Rahul Gandhi in Lok Sabha
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब मेढक की तरह राजनीति में इधर-उधर उछलते रहते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी देश और जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और अब उसके पास न तो कोई स्पष्ट नीति बची है और न ही सिद्धांत।

विज्ञापन

 
कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में बिगड़े बोल
ललन सिंह कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बेलछी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित थे। समारोह के दौरान उन्होंने राजनीतिक विषयों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों और प्रेरणाओं का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


belchhi
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री की ओर से शुभकामना संदेश मिलने पर ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके लिए राजनीति में प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का अवसर मिला।


belchhi

पढ़ें- रोजगार मेला: बिहार के 447 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मंत्री ललन सिंह बोले- 'विकास को मिलेगी नई गति'
 
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का जिक्र
ललन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कभी जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की पहल नहीं की। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सामाजिक न्याय और पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करते रहे हैं।
 
नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना
ललन सिंह ने 2005 के बाद बिहार की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनता ने नीतीश कुमार को राज्य की बागडोर सौंपी, तो उन्होंने हीरे की तरह चमक बिखेरी। उनके अनुसार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की दिशा में बदलाव देखने को मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed