फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kodha-gang-looted-Rs-six-lakh-police-recovered-the-money

Bihar: बाढ़ में कोढ़ा गैंग की दुस्साहसिक वारदात, बैंक से निकाले 6 लाख रुपये लूटे; कटिहार में पूरी राशि बरामद

Mon, 09 Feb 2026 07:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 07:57 PM IST
सार

बाढ़ में कोढ़ा गैंग के शातिर अपराधियों ने बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे एक व्यापारी से 6 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार में छापेमारी कर पूरी राशि बरामद कर ली है, हालांकि आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
Kodha-gang-looted-Rs-six-lakh-police-recovered-the-money
लूट

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों में लूट-चोरी जैसी वारदातों के लिए कुख्यात कोढ़ा गैंग का आतंक एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार को बाढ़ में कोढ़ा गैंग के दो शातिर अपराधियों ने एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान लूटकांड के तार कोढ़ा गैंग से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने कटिहार जिले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी राजन यादव के घर से लूट की पूरी 6 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई। हालांकि, लूट को अंजाम देने वाले दोनों शातिर अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन

झपट्टा मारकर रुपये से भरा झोला छीन लिया
ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि व्यापारी ललन कुमार अपने एक सहयोगी के साथ बैंक से रुपये निकालने गए थे। बैंक से 6 लाख रुपये निकालने के बाद सहयोगी शोरूम के पास रुक गया, जबकि ललन कुमार रुपये लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से झपट्टा मारकर रुपये से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण

दो लोगों की संलिप्तता सामने आई
ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट की पूरी राशि बरामद कर ली थी, हालांकि इसकी जानकारी सोमवार को सार्वजनिक की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जो कटिहार जिले के रहने वाले हैं और कोढ़ा गैंग के सदस्य हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अपराधी किस तरह बाढ़ पहुंचे और किस प्रकार इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने बैंक से ही पीड़ित का पीछा किया था। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

लूट

लूट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed