{"_id":"68f37b7418af12193306d7a2","slug":"khushboo-pathak-expressed-her-displeasure-over-the-cancellation-of-her-nomination-patna-news-c-1-1-noi1443-3533478-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: 'भाजपा की चाल है ये...' नामांकन रद्द होने पर फूटा निर्दलीय प्रत्याशी खुशबू पाठक का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025: 'भाजपा की चाल है ये...' नामांकन रद्द होने पर फूटा निर्दलीय प्रत्याशी खुशबू पाठक का गुस्सा
Sat, 18 Oct 2025 05:24 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:24 PM IST
सार
Bihar Election: खुशबू पाठक ने अपने वीडियो में कहा कि यह सब भाजपा की चाल है। मेरे नामांकन को भाजपा के नेताओं की साजिश के तहत रद्द कर दिया गया है। सच्चाई यह है कि भाजपा मुझे चुनावी मैदान से हटाना चाहती थी।
विज्ञापन
नामांकन रद्द होने पर भड़कीं खुशबू पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और छात्र नेता खुशबू पाठक का नामांकन पत्र रद्द हो गया है। नामांकन रद्द होने के बाद खुशबू पाठक ने एक वीडियो जारी कर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाई हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से भाजपा की साजिश है और यह काम वर्तमान विधायक के इशारे पर किया गया है।
विज्ञापन
खुशबू पाठक ने अपने वीडियो में कहा कि यह सब भाजपा की चाल है। मेरे नामांकन को भाजपा के नेताओं की साजिश के तहत रद्द कर दिया गया है। सच्चाई यह है कि भाजपा मुझे चुनावी मैदान से हटाना चाहती थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं जातिगत राजनीति नहीं करतीं, लेकिन भाजपा के एक बयान को आज भी नहीं भूली हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: वाल्मीकि नगर से जेडीयू प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरा नामांकन, एनडीए के सभी नेता रहे मौजूद
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने एक बार मुड़ी कटवा वाला बयान दिया था और उसमें पंडित समाज को अपमानित किया था। मैं खुद एक पंडित की बेटी हूं और अब मैं उन्हें दिखा दूंगी कि राजनीति कैसे की जाती है। खुशबू पाठक ने कहा कि वह जनता की आवाज को कभी दबने नहीं देंगी और बड़हरा की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे सत्य और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहें।