{"_id":"68f370183095b7eccd09d471","slug":"bettiah-bihar-news-jdu-candidate-rinku-singh-filed-nomination-from-valmiki-nagar-election-2025-today-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-3533419-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: वाल्मीकि नगर से जेडीयू प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरा नामांकन, एनडीए के सभी नेता रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025: वाल्मीकि नगर से जेडीयू प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरा नामांकन, एनडीए के सभी नेता रहे मौजूद
Sat, 18 Oct 2025 05:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:12 PM IST
सार
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाल्मीकि नगर क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को जेडीयू के मौजूदा विधायक रिंकू सिंह ने एक बार फिर से वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान मौजूद रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाल्मीकि नगर क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को जेडीयू के मौजूदा विधायक रिंकू सिंह ने एक बार फिर से वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक और जेडीयू-एनडीए के नेता भी मौजूद रहे। जेडीयू ने लगातार तीसरी बार रिंकू सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
नामांकन के अवसर पर पूरे इलाके में कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। ढोल-नगाड़े, फूलमालाएं और नीतीश कुमार जिंदाबाद, रिंकू सिंह आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।इस मौके पर पहुंचे एमएलसी भीष्म सहनी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वाल्मीकि नगर बिहार विधानसभा की नंबर 1 सीट है। यहां की जनता समझदार है, जिसने हमेशा विकास की राजनीति को चुना है। 14 तारीख को विपक्ष का नामोनिशान मिट जाएगा। वाल्मीकि नगर से लेकर पूरे बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत होगी और एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू सरकार ने वाल्मीकि नगर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी योजनाओं में उल्लेखनीय काम किया है। यह इलाका अब विकास की नई दिशा में बढ़ रहा है। नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। रिंकू सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विधिवत नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा वाल्मीकि नगर की जनता ने हमेशा मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। मैं विकास और जनता की सेवा की राजनीति में विश्वास रखता हूं। विपक्ष सिर्फ बयानबाज़ी करता है, जबकि एनडीए काम करता है।
विज्ञापन
पढे़ं; विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार, गया जी में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित; जानिए कब?
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, सड़क, बिजली और महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है। आने वाले समय में वाल्मीकि नगर को पर्यटन के हब के रूप में विकसित किया जाएगा।नामांकन के दौरान भाजपा और जेडीयू दोनों दलों के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। इससे यह साफ संदेश गया कि एनडीए वाल्मीकि नगर में पूरी तरह एकजुट है और विपक्ष के लिए चुनावी मुकाबला आसान नहीं रहेगा।जुलूस के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रिंकू सिंह का स्वागत किया और मिठाइयाँ बांटीं। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।