फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur: Kusum reached Bihar from Jharkhand; She will hand over her demand letter to PM Modi in Ayodhya

Bihar News: कुसुम अपनी मांगों को लेकर झारखंड से बिहार पहुंची; अयोध्या में PM मोदी को सौंपेगी मांग पत्र

Wed, 10 Jan 2024 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

Bihar News: कुसुम कुमारी ने कहा कि प्रभु के प्रति मेरी आस्था है। हमारी मांग है कि हमारे गांव में गौ चिकित्सक और एक एम्बुलेंस का होना अनिवार्य है। इसी मांग को लेकर मैं झारखंड के अपने गांव से चली हूं। अयोध्या पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मांग पत्र दूंगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kaimur: Kusum reached Bihar from Jharkhand; She will hand over her demand letter to PM Modi in Ayodhya
कुसुम कुमारी अपने माता-पिता के साथ कैमूर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती गौ सेवा और गौ रक्षक की बात तो अक्सर सुनी जाती है। लेकिन झारखंड की एक युवती अपने मां-बाप के साथ अपने गांव में एक पशु चिकित्सक और एक एम्बुलेंस की मांग को लेकर अयोध्या के लिए पद यात्रा पर निकल चुकी है। जो अयोध्या पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मांग पत्र सौंपेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोडरमा (झारखंड) के डोमचांच की रहने वाली कुसुम कुमारी अपनी मां सरिता देवी और पिता सुरेंद्र साव के साथ अपनी उक्त मांग को लेकर बीते 29 दिसंबर को अपने माथे पर श्रीकृष्ण की छोटी प्रतिमा रख कर अयोध्या के लिए पदयात्रा पर निकल पड़ी है। इसी सिलसिले में वह सोमवार की देर शाम एनएच टू के रास्ते कर्मनाशा पहुंची। जहां इनके भाव-विचार देखकर बाजार वासियों ने इन लोगों का स्वागत किया। जहां रात गुजारने के बाद वे लोग मंगलवार की सुबह अपने गंतव्य की ओर पदयात्रा पर चल पड़े।
विज्ञापन


कुसुम कुमारी ने कहा कि प्रभु के प्रति मेरी आस्था है। हमारी मांग है कि हमारे गांव में गौ चिकित्सक और एक एम्बुलेंस का होना अनिवार्य है। इसी मांग को लेकर मैं झारखंड के अपने गांव से चली हूं। अयोध्या पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मांग पत्र दूंगी। अगर वहां मैं अपने इस मिशन में सफल नहीं होती हूं तो दिल्ली तक अपनी पदयात्रा करूंगी। फिर वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री को अपना मांग पत्र देते हुए अपनी पदयात्रा पूर्ण करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed