फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur: Bloody clash between 2 parties over land dispute, a youth died, 4 injured; a woman arrested

Bihar: कैमूर में दो पक्षों में खूनी झड़प, एक पक्ष के एक युवक की मौत, चार घायल; दूसरे पक्ष की एक महिला गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Feb 2024 02:42 PM IST
सार

Kaimur Hindi News: दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि वादी घायल बहादुर चौरसिया की ओर से दुर्गावती थाने में छह लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Kaimur: Bloody clash between 2 parties over land dispute, a youth died, 4 injured; a woman arrested
मृतक प्रदुम कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुराड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने दूसरे पक्ष की एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी सभी लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुराड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर श्यामनारायण विश्वकर्मा और बहादुर चौरसिया के बीच जमकर मारपीट हुई। जहां बहादुर चौरसिया समेत परिवार के सभी पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों और दुर्गावती पुलिस की मदद से दुर्गावती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर सभी घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बहादुर चौरसिया के बेटे प्रदुम कुमार की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बहादुर चौरसिया और उनकी मां, पत्नी तथा बेटी का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में जारी है।
विज्ञापन




इधर, दूसरे पक्ष के श्यामनारायण विश्वकर्मा के परिवार की एक महिला को दुर्गावती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी सदस्य फरार चल रहे हैं। उनकी छापेमारी के लिए दुर्गावती पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि वादी घायल बहादुर चौरसिया की ओर से दुर्गावती थाने में छह लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed