Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Jyoti Singh got angry on Manoj Tiwari's statement, said – the people of Karakat will give a reply

Bihar Elections: 'वोट कटवा' बयान पर बिफरीं ज्योति सिंह, बोलीं- जनता ही देगी मनोज तिवारी को जवाब

Sat, 01 Nov 2025 03:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 03:27 PM IST
सार

काराकाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह को “वोट कटवा” कहने पर विवाद बढ़ गया है। ज्योति सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि वे जनता के समर्थन से चुनाव लड़ रही हैं, किसी पार्टी के इशारे पर नहीं।

विज्ञापन
Jyoti Singh got angry on Manoj Tiwari's statement, said – the people of Karakat will give a reply
निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में आयोजित एक जनसभा के दौरान भोजपुरी गायक सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह को वोट कटवा कहे जाने पर अब ज्योति सिंह ने पलटवार किया है। ज्योति सिंह ने मनोज तिवारी को “आदरणीय और बड़ा भाई” बताते हुए उनका सम्मान किया, लेकिन उनके बयान का कड़ा खंडन किया। उन्होंने कहा कि “अगर विपक्षी पार्टियां मुझे चुनाव में उतारतीं, तो मेरे पास पार्टी का सिंबल होता और मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लड़ती। दरअसल मेरे पास जनता का समर्थन है, इसलिए मैं निर्दलीय चुनाव मैदान में हूं।”
विज्ञापन


'काराकाट की जनता देगी जवाब'

ज्योति सिंह ने स्वीकार किया कि मनोज तिवारी के बयान से उन्हें तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा कि “मुझे पूरा भरोसा है कि काराकाट की जनता ही मनोज तिवारी को जवाब देगी। 14 नवंबर को उन्हें इसका जवाब मिल जाएगा।”
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि “काराकाट की जनता से मुझे भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सहरसा में सड़क हादसे में दो की मौत: एनएच-107 पर चार घंटे तक जाम, आइसक्रीम विक्रेता और अस्पताल गार्ड

'उपमुख्यमंत्री को दी नसीहत'

भोजपुरी कलाकार ज्योति सिंह ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अभिनेता खेसारी लाल यादव को “नचनिया” कहे जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “किसी भी कलाकार को ‘नचनिया-बजनिया’ कहकर संबोधित करना गलत है। हम सभी कलाकार हैं, और हमारी कला एवं कार्य का सम्मान किया जाना चाहिए।” ज्योति सिंह ने सवाल उठाया, “अगर पार्टी की नजर में कोई कलाकार नचनिया-बजनिया है, तो फिर उन्हें भीड़ जुटाने के लिए क्यों बुलाया जाता है?”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed