{"_id":"6a3d5576b787b3980d017876","slug":"jp-nadda-held-meeting-at-bjp-party-office-patna-bihar-news-jp-addressed-government-schemes-to-every-household-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रदेश कार्यालय में जेपी नड्डा ने की बड़ी बैठक, दिया जीत का मंत्र; कहा- घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रदेश कार्यालय में जेपी नड्डा ने की बड़ी बैठक, दिया जीत का मंत्र; कहा- घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं
Thu, 25 Jun 2026 09:51 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:51 PM IST
सार
BJP party : भाजपा कार्यालय में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों और बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार को लेकर एक बड़ी बैठक की गई। इस बैठक में भाजपा के दिग्गज नेता जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र दिया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद सामूहिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के केंदिग्गज नेता जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों और बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार को लेकर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और सांसद संजय जायसवाल सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने सभी नए पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और संगठन को और अधिक आक्रामक, सक्रिय व प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
भाजपा केवल दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी संभाले। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का काम है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Patna News : 26-27 को पटना के गांधी मैदान से पटना सिटी के सीधे रास्ते पर यातायात बंद; वैकल्पिक रास्तों पर जाम
विज्ञापन
कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के ढांचे में होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक ले जाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को सकारात्मक और तथ्यात्मक रूप से रखने की सलाह दी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : फैजल खान की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार; रौशन आनंद गुट को बड़ी राहत
मिशन मोड में काम करने का आह्वान
बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन और भाजपा के विस्तार अभियान को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जे.पी. नड्डा ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों से पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ मिशन मोड में काम करने की अपील की, ताकि आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है।
-