{"_id":"6877bdaae0333c1c3609a543","slug":"jobs-in-bihar-40-reputed-companies-distributed-jobs-in-one-day-nitin-naveen-told-achievements-of-government-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs in Bihar: एक दिन में 40 नामी कंपनियों ने बिहार में बांटी नौकरियां! मंत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs in Bihar: एक दिन में 40 नामी कंपनियों ने बिहार में बांटी नौकरियां! मंत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां
Wed, 16 Jul 2025 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:26 PM IST
सार
Jobs in Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य, रोजगार एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए NDA सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। साल 2025 की ही बात करें तो सरकार द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर लाखों युवाओं को नौकरी दी गई है।
विज्ञापन
रोजगार मेले में मंत्री नितिन नवीन तथा अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बुधवार को बांकीपुर विधानसभा स्थित ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित 'एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मेला 2025' में शामिल हुए। इस दौरान श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इस रोजगार मेले में MRF, L&T जैसी नामी कंपनियों में चयनित ITI छात्रों को नियुक्ति पत्र, कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) से उत्तीर्ण युवाओं को सर्टिफिकेट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नि:शुल्क अध्ययन सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पथ मंत्री नवीन ने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे लखीसराय, 472 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी
विज्ञापन
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य, रोजगार एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए NDA सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। साल 2025 की ही बात करें तो सरकार द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर लाखों युवाओं को नौकरी दी गई है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में श्रम संसाधन विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले आवेदकों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर दिया गया है। आज के रोजगार मेले में ऑटोमोबाइल, हॉस्पिटैलिटी, ई कॉमर्स सहित कई प्रमुख क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया है।
मंत्री ने आगे बताया कि देशभर की करीब 40 नामचीन कम्पनियां ने आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बना दिया है। इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से हजारों युवाओं को ऑफर लेटर मिला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिर्फ युवाओं को रोजगार देना नहीं, बल्कि संभावनाओं की शुरुआत करना भी है। बिहार में NDA सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवाओं को कौशल, अवसर और रोजगार से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: फिर बिहार आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी इस बार क्या-क्या दे जाएंगे, सम्राट चौधरी ने क्या कहा
मंत्री ने बताया कि NDA सरकार निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो पूरा हफ्ता युवाओं के नाम रहा है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित करने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश ने कैबिनेट बैठक में अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी देने पर मंजूरी दी।