फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Union Minister Lallan Singh reached Lakhisarai, gave the gift of schemes worth Rs 472 crore

Bihar News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे लखीसराय, 472 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी

Wed, 16 Jul 2025 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Jul 2025 08:09 PM IST
सार

Lakhisarai News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे ग्रामीणों से किए थे, उन्हें अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं न सिर्फ यातायात सुविधा को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि गांवों में विकास की नई लकीर भी खींचेंगी।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Lallan Singh reached Lakhisarai, gave the gift of schemes worth Rs 472 crore
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड को बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के साथ मिलकर 472 करोड़ रुपये की सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 19 सड़कें और 13 करोड़ रुपये से बनने वाले दो पुल शामिल हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

 
सूर्यगढ़ा में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
यह शिलान्यास कार्यक्रम सूर्यगढ़ा बाजार में आयोजित किया गया, जहां जदयू कार्यकर्ताओं और आमजनों ने दोनों मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच से संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे ग्रामीणों से किए थे, उन्हें अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं न सिर्फ यातायात सुविधा को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि गांवों में विकास की नई लकीर भी खींचेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: फिर बिहार आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी इस बार क्या-क्या दे जाएंगे, सम्राट चौधरी ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘सड़क और पुलों से ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी सुविधा’
उन्होंने कहा कि शिलान्यास की गई योजनाएं लखीसराय जिले के दूरदराज के गांवों को मुख्य बाजार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का काम करेंगी। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक सड़क, पुल और आधारभूत संरचना पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन परियोजनाओं के पूरा होते ही हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर किसान और छोटे व्यापारी इससे सबसे अधिक लाभान्वित होंगे।

 
तेजस्वी यादव पर भी ललन सिंह का तीखा हमला
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जबकि बिहार की जनता अब विकास चाहती है, न कि भ्रम फैलाने वाली राजनीति। ललन सिंह के इस बयान पर वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने तालियों से उनका समर्थन किया।

यह भी पढ़ें- Bihar News : लड़की का मनपसंद गाना नहीं बजाया इसलिए करना पड़ा गुनाह, पुलिस ने ऐसे सुलझा ली गुत्थी
 
वर्षों से लंबित मांगें पूरी होने की उम्मीद
स्थानीय लोगों में इन परियोजनाओं के शिलान्यास से खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगें पूरी हो रही हैं, जिससे आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed