{"_id":"60ab30ac8ebc3e34d94a9d6b","slug":"jitan-ram-manjhi-slams-bihar-cm-nitish-kumar-over-photo-on-corona-vacction-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी: ...तो मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी लगवा लो अपनी तस्वीर, एनडीए पर मांझी का निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी: ...तो मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी लगवा लो अपनी तस्वीर, एनडीए पर मांझी का निशाना
Mon, 24 May 2021 10:20 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 24 May 2021 10:20 AM IST
सार
हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने वैक्सीन के प्रमाण पत्र पर फोटो को लेकर एनडीए को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़ी टिप्पणी भी की।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में टीकाकरण के प्रमाण पत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर सहयोगी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने वैक्सीन के प्रमाण पत्र पर फोटो को लेकर एनडीए को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखी टिप्पणी भी की।
क्या कहा जीतन राम मांझी ने?
जीतन राम मांझी ने इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर यदि तस्वीर लगाने का इतना ही शौक है तो कोरोना से हो रही मृत्यु के डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर लगाई जाए। यही न्याय संगत होगा।'
दूसरा टीका लगवाने के दौरान भड़के मांझी
जानकारी के मुताबिक, जीतन राम मांझी ने रविवार (23 मई) को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। उस दौरान उन्होंने कोरोना टीकाकरण के प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश के सभी संवैधानिक संस्थानों में से एक हैं। ऐसे में प्रमाण पत्र पर राष्ट्रपति की तस्वीर होनी चाहिए। बता दें कि मांझी की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
लॉकडाउन पर भी जताई थी नाराजगी
गौरतलब है कि बिहार में लॉकडाउन लगाने पर भी मांझी ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन लगाने से पहले राज्य सरकार को गरीबों के लिए मुफ्त राशन और खाने-पीने की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग भी की थी। इसके अलावा राजद नेता पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी जीतन राम मांझी ने खुलकर विरोध जताया था।

वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर यदि तस्वीर लगाने का इतना ही शौक़ है तो कोरोना से हो रही मृत्यु के डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर लगाई जाए।
विज्ञापन विज्ञापन
यही न्याय संगत होगा।— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) May 24, 2021