{"_id":"641d77fbdfd61767e60b71d8","slug":"jethuli-case-police-found-three-dozen-bombs-in-the-house-of-four-murder-accused-in-patna-s-jethuli-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : चार हत्याओं से जो इलाका जल उठा था, वहां घर के अंदर मिला देसी बम और बनाने का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : चार हत्याओं से जो इलाका जल उठा था, वहां घर के अंदर मिला देसी बम और बनाने का सामान
Fri, 24 Mar 2023 03:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 24 Mar 2023 03:46 PM IST
सार
Patna: 19 फरवरी को राजधानी पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में नेशनल हाइवे (NH) पर दो गुटों के संघर्ष में एक पक्ष के चार लोगों की जान गई थी, वहां देसी बम और विस्फोटक बनाने का सामान मिला है। पुलिस ने नदी में डाल बम को निष्क्रिय किया।
विज्ञापन
जेठुली में मिला बम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
19 फरवरी को राजधानी पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में नेशनल हाइवे (NH) पर दो गुटों के संघर्ष में 43 राउंड फायरिंग के बाद एक पक्ष के चार लोगों की जान गई थी, वहां एक एकमुश्त भारी संख्या में बम बरामद किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद बमों की बरामदगी चार लोगों की हत्या के आरोपी उमेश राय के आवासीय परिसर ( मेन गेट के सीढ़ी के नीचे) से हुई है। पुलिस पहले तो सूचना के बावजूद बमों के मिलने को अफवाह बता रही थी, लेकिन बाद में यह कह रही कि भारी संख्या में बम नहीं हैं। पुलिस ने देसी बम बनाने की सामग्री के साथ एक बम होने की पुष्टि की। बम को नदी में डाल निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी, बच्चों को हटाया
हत्याओं के आरोपी सतीश राय के आवासीय परिसर व कॉमर्शियल सेटअप को उग्र भीड़ ने लगातार दो दिनों तक आग के हवाले किया था। बताया जाता है कि आरोपी के मकान में कुछ बच्चों ने कार्टन में बड़े आकार के बम देखे तो खबर जंगल में आग की तरह फैली। दोपहर बाद करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि साढ़े तीन बजे तक पुलिस मौके पर न तो खुद पहुंची है और न बम निरोधक दस्ता ही पहुंचा है। इस दरम्यान लोगों ने बच्चों को उस जगह से हटा दिया है, हालांकि कुछ लोग बम दिखाते हुए वीडियो भी बना रहे हैं। 'अमर उजाला’ को मौके से एक वीडियो हासिल भी हुआ है।
विज्ञापन
पटना के जेठुली में 43 राउंड फायरिंग
विज्ञापन
3:35 में पुलिस ने कहा- सूचना मिली है
मौके से पुलिस के बाद पहली सूचना 'अमर उजाला’ को मिली, लेकिन जब इतनी भारी तादाद में बम मिलने की पुष्टि के लिए पुलिस से लगातार संपर्क किया गया तो नदी थाने के जांच अधिकारी (IO) ने 3:35 बजे के आसपास सिर्फ इस बात की पुष्टि की कि बम मिलने की सूचना प्राप्त हुई है और जांच के लिए नजदीकी पुलिस टीम को भेजा गया है। जब उन्हें बताया गया कि हमारे पास मौके से बम का वीडियो भी मिला है तो उन्होंने कहा कि पता कर आपको कन्फर्म करते हैं। बाद में पुलिस ने बताया कि बना हुआ बम एक ही मिला। बन बनाने की कुछ सामग्री मिली है, जिसे लोग बम के रूप में प्रचारित कर रहे थे।