फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   jdu party mla anant singh statement on nitish kumar son nishant kumar and liquor ban bihar news

Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह ने शराब को लेकर कर दी बड़ी मांग; निशांत कुमार के लिए क्या कहा?

Fri, 17 Apr 2026 01:27 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 17 Apr 2026 01:27 PM IST
सार

Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकातों का सिलसिला जारी है। अब बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी मिल आए। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने निशांत कुमार से लेकर बिहार की शराबबंदी तक को लेकर कई बातें कहीं।

विज्ञापन
jdu party mla anant singh statement on nitish kumar son nishant kumar and liquor ban bihar news
जदयू विधायक अनंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड से मोकामा के विधायक बाहुबली अनंत सिंह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने गया था। उन्हें मैंने बधाई दी। इसके बाद मैंने मोकामा क्षेत्र में एक अस्पताल खोलने की मांग रखी। उनसे कहा कि मैं अब चुनाव नहीं लडूंगा। 2025 का चुनाव मेरी अंतिम पारी थी। मोकामा के लोगों को इलाज के लिए पटना आना पड़ता है। सबलोग पटना आने में सक्षम नहीं है। यहां आने जाने में ज्यादा खर्च हो जाता है इसलिए एक अस्पताल यहां बनवा दीजिए। इस पर सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया कि ठीक है मोकामा में अस्पताल बनवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


निशांत कुमार को अभी राजनीति में आना चाहिए
निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने पर अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार पहले सीखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने कोई पद नहीं लिया। लेकिन, जनता चाहती थी कि उन्हें कोई पद मिले। मेरा भी मानना है कि निशांत को कोई पद ले लेना चाहिए। बाकी उनकी इच्छा। अपने बेटों के राजनीतिक में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की राजनीतिक में इंट्री होगी। लेकिन, निशांत कुमार को अभी राजनीति में आना चाहिए। हमलोग उन्हें मदद करते। आगे बढ़ाते। उन्हें अभी कोई पद संभालने का मन ही नहीं है। हमसे बहुत जान पहचान उनको नहीं है।
विज्ञापन

Census 2027: बिहार में स्व-गणना का शुभारंभ, डोर-स्टेप विजिट से पहले मोबाइल से करा सकते हैं अपनी गणना
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबबंदी और तेजस्वी पर क्या अनंत सिंह ने क्या?
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का नाम लेने का कोई खास मतलब नहीं है, लोग सिर्फ इसलिए उनकी चर्चा करते हैं क्योंकि वे लालू यादव के बेटे हैं। इसके अलावा उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में शराबबंदी हटाई जानी चाहिए और शराब की बिक्री फिर से शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंद करवाने के समय में मैं भी शराबबंदी के पक्ष में था। लेकिन, अब लोग आराम से शराब पी रहा है। गांव में युवा गलत नशा करते हैं। आराम से लोग नशा कर रहा है। युवा बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए शराबबंदी चालू होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed