{"_id":"6152e8d48ebc3e17554df5ee","slug":"jdu-national-president-rajiv-ranjan-singh-alias-lalan-singh-reconstitutes-the-national-office-bearers-of-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : ललन सिंह ने जेडीयू की नई टीम का किया एलान, केसी त्यागी समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : ललन सिंह ने जेडीयू की नई टीम का किया एलान, केसी त्यागी समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Tue, 28 Sep 2021 03:35 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 28 Sep 2021 03:35 PM IST
सार
इस नई टीम में केसी त्यागी को एक बार फिर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को भी पहले की तरह संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
Lalan singh
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का एलान कर दिया है। इनमें कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है। इस नई टीम में केसी त्यागी को एक बार फिर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को भी पहले की तरह संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें गोपालगंज के सांसद डा. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। टीम में आरसीपी सिंह का नाम नहीं है।
विज्ञापन
इन्हें मिली महासचिव पद की जिम्मेदारी
सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मो अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, आफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, विधान पार्षद कमरे आलम, हर्षवर्धन सिंह को भी महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन