फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Inspiring Journey Raised by Tea Vendor Mother Bihar Bajrangi Kumar Selected for Indian U-18 Rugby Team

संघर्ष से सफलता तक: चाय बेचकर मां ने पढ़ाया, बेटे बजरंगी ने भारतीय रग्बी टीम में बनाई जगह; चीन में खेलेंगे मैच

Wed, 02 Sep 2026 06:01 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 06:01 AM IST
सार

नालंदा के रग्बी खिलाड़ी बजरंगी कुमार का भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में चयन हुआ है। वह 5-6 सितंबर 2026 को चीन में होने वाली एशियन अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार से बजरंगी समेत चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बजरंगी ने मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
Inspiring Journey Raised by Tea Vendor Mother Bihar Bajrangi Kumar Selected for Indian U-18 Rugby Team
रग्बी खिलाड़ी बजरंगी कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नालंदा के होनहार रग्बी खिलाड़ी बजरंगी कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। चीन में 5 और 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली एशियन अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप में बजरंगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए बिहार से कुल चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिससे पूरे राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


बिहार के चार लाल बिखेरेंगे चमक
राष्ट्रीय टीम में शामिल बिहार के चार खिलाड़ियों में बजरंगी कुमार (नालंदा), पवन कुमार (नवादा), शुभम कुमार (मुजफ्फरपुर) और रोहित कुमार (पटना) शामिल हैं। राज्य से एक साथ चार खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चुना जाना बिहार रग्बी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन


कठिन संघर्ष और अटूट जज्बे की कहानी
बजरंगी की यह सफलता बेहद संघर्षपूर्ण परिस्थितियों की उपज है। पिता के असामयिक निधन के बाद उनकी माता सोना देवी ने नालंदा मोड़ पर चाय की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण किया। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद बजरंगी का हौसला नहीं डिगा। नालंदा और बिहार रग्बी एसोसिएशन के उचित मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण शिविरों ने उनकी प्रतिभा को निखारा, जिसके दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंशी राकेश राज और बिहार रग्बी संघ के सचिव डॉ. पंकज ज्योति ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि बजरंगी की यह कामयाबी राज्य के हजारों युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार : 'पापा की हत्या हुई, गवाही के सात दिन पहले चाचा को मार डाला'- शराब कांड को लड़की ने हत्या की ओर मोड़ा

खेल जगत और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
बजरंगी और अन्य चयनित खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मयूख, बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण सहित कई खेल प्रशासकों, प्रशिक्षकों और गणमान्य लोगों ने बधाई दी। सभी ने विश्वास जताया कि बिहार के ये होनहार खिलाड़ी चीन की धरती पर शानदार प्रदर्शन कर देश का परचम लहराएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed