फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Inside story behind the dead body found in Dhanbad-Patna Intercity Jagat Mahto murder case

Bihar Crime: एक आइडिया, जिसने दोस्त की दुनिया बदल दी; धनबाद-पटना ट्रेन की यह कहानी खौफनाक है

Wed, 22 Feb 2023 09:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Feb 2023 09:19 AM IST
सार

Bihar: मर्डर और ट्रेन की बॉगी में लाश छिपाने की आइडिया हत्यारोपी को "क्राइम पेट्रोल शो" देखकर आया था। इस कहानी में मृत जगत कुमार महतो और उसके बचपन के दोस्त विक्की कुमार समेत 4 किरदार थे। जानिए, कैसे हुआ इस ट्रांयगल लव स्टोरी का खौफनाक अंत...

विज्ञापन
Inside story behind the dead body found in Dhanbad-Patna Intercity Jagat Mahto murder case
पटना जंक्शन से बरामद हुई थी जगत महतो की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जंक्शन पर 13 फरवरी की रात धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से जगत कुमार महतो (शेखपुरा के कमालपुर) की लाश मिली थी। अब इस मामले में रेल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या अवैध संबंध में की गई थी। चौंकाने वाली तो यह है कि इस मर्डर और ट्रेन की बॉगी में लाश छिपाने की आइडिया हत्यारोपी को "क्राइम पेट्रोल शो" देखकर आया था। इस कहानी में मृत जगत कुमार महतो और उसके बचपन के दोस्त विक्की कुमार समेत 4 किरदार थे। विक्की, उसकी पत्नी निशा और उसका दोस्त बिट्टू कुमार। फिलहास पुलिस ने छापेमारी कर विक्की और बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए, कैसे हुआ इस ट्रांयगल लव स्टोरी का खौफनाक अंत...

विज्ञापन


पत्नी की अफेयर की बात नागवार गुजरी विक्की को
मई 2022 में निशा और विक्की की शादी हुई थी। विक्की की यह दूसरी शादी थी। विक्की शादी के कोलकाता चला गया था। वह जगत के साथ कोलकाता में रहकर ही मजदूरी करता था। निशा को उसने लखीसराय के कबैया में एक फ्लैट में रखा था। करीब 5 माह पहले विक्की निशा के पास आया था। जगत ने विक्की को कॉल किया लेकिन रिसीव निशा ने किया। विक्की कहीं बाहर गया था। इसी कॉल के बाद से कहानी बदल गई। विक्की लौटकर कोलकाता चला गया। लेकिन जगत और निशा की बातचीत होती रही। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। कुछ दिन पहले जगत निशा से मिलने लखीसराय उसके घर आ गया। कुछ दिन बाद विक्की वापस लखीसराय आया तो उसे जगत के यहां आने की भनक लग गई। पड़ताल किया तो दोनों के अवैध संबंध के बारे में पता चला था। यह बात विक्की को नागवार गुजरी। 
विज्ञापन


निशा और विक्की ने गला दबाकर जगत को मार डाला 
विक्की ने अपनी निशा से पूछताछ की। तब पूरी बात सामने आई। उसने निशा के सामने उसने दो विकल्प दिए। पहला ये कि तुमे जगत के साथ रहो दूसरा उसे मारने में मेरा साथ दो। निशा ने दूसरा विकल्प चुना। उसने अपने पति का साथ दिया। उसने 12 फरवरी को जगत को कॉल किया। जगत ने कहा कि वह कोलकाता में है। घर (शेखपुरा) के लिए निकल रहा है। निशा ने कहा कि विक्की घर पर नहीं है आप आ जाइए। 13 फरवरी को जब जगत निशा के पास पहुंचा। इधर, जगत के आने से पहले विक्की अपने घर के छत पर चला गया। इधर, जगत को निशा ने बेड पर सुला दिया। कुछ देर बाद विक्की आया। निशा और विक्की ने मिलकर जगत की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनबाद-पटना इंटरसिटी के बाॅगी में रख दी लाश
इसके बाद विक्की की लाश को बक्से में बंद कर दिया। इसमें रखे पुराने सामान को हटाया और लाश को उसमें रखा। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्त बिट्टू की मदद ली। इसकी बाद लखीसराय स्टेशन पहुंचा तो वहां धनबाद-पटना इंटरसिटी प्लेटफॉर्म पर खड़ी मिली। दोनों ने बक्शे को बॉगी में रख दिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कई अहम सुराग हाथ लगे। इसी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर विक्की और बिट्टू को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed