Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट से आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों में आक्रोश, कहा- बहुत गलत हो रहा
Bihar News : इंडिगो की ओर से दावा जरूर किया गया है कि 96 फीसदी समस्या सुलझा ली गई है। लेकिन, पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है। पहले से टिकट है या जाना जरूरी है तो यह खबर पढ़ लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो के यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पटना एयरपोर्ट पर आज यानी रविवार को भी कई फ्लाइट कैंसिल रहीं। इनमें कोलकाता, रांची, पुणे, मुंबई और हैदारबाद की फ्लाइट शामिल हैं। पटना एयरपोर्ट पर कई यात्री आज भी फंसे रहे। कोलकाता जाने वाले एक यात्री ने कहा कि मैं इंडिगो की फ्लाइट से आज जाने वाला था। सुबह से मुझे फ्लाइट कैंसिल होने की कोई सूचना नहीं दी गई। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि आज की भी फ्लाइट कैंसिल है। मुझे जाना जरूरी था। ट्रेन में टिकट नहीं है। टैक्सी वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इधर, पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु एयरलाइन प्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है।
आज भी परेशान दिखे यात्री
आज भी पटना एयरपोर्ट पर बैठे कई यात्री परेशान दिखे। उनका कहना है कि यहां पहुंचने पर जानकारी मिलती है कि फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। पहले अगर मैसेज भेज दिया जाता तो इतनी दूर से हमलोग नहीं आते। कोई गोपालगंज, कोई मुजफ्फरपुर तो कोई सीवान से पटना चार पहिया वाहन किराया कर आए लेकिन यहां आने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हैं। यात्रियों ने कहा कि गांव से किराया पर गाड़ी करके हमलोग आए हैं। फिर वापस जाना पड़ रहा है। इसका खर्च कौन देगा? हमलोगों के साथ बहुत गलत हो रहा है। सरकार इसे गंभीरता से ले।
Indigo Crisis : इंडिगो की उड़ान थमने से बिहार में कहां-क्या परेशानी, यह खबर पढ़कर ही यात्रा करें
जानिए, आज कहां जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई
पटना एयरपोर्ट से आज सुबह 9:55 बजे कोलकाता जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट (6E0663), दोपहर 12 बजे इंडिगो की फ्लाइट (6E6349), दोपहर 12:10 बजे रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E6349), सुबह 10:55 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट (SG 729), दोपहर 12:55 बजे बेंगलुरु जाने वाली स्पाइस जेट (SG532), दोपहर 13:25 बजे पुणे जाने वाली (6E126), दोपहर 14:55 बजे मुंबई जाने वाली (6E2167), दोपहर 15 बजे हैदराबाद जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट (SG875) आज रद्द है। इससे पहले एक दिन पहले इंडिगो को 26 जोड़ी फ्लाइट रद्द की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.