फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Important meeting on creation of SOP for earthquake disaster

Bihar News: भूकंप आपदा के लिए SOP निर्माण पर अहम बैठक, सुझाव और विचार को लेकर हुई गहन चर्चा

Thu, 19 Sep 2024 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Sep 2024 08:12 PM IST
सार

Bihar: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में गुरुवार को भूकंप आपदा में प्रतिक्रिया हेतु राज्य के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के निर्माण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत की अध्यक्षता में और सदस्य पीएन राय, कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र सिंह, और प्रकाश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।  

विज्ञापन
Important meeting on creation of SOP for earthquake disaster
SOP निर्माण पर अहम बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से भूकंप आपदा के संदर्भ में सुझाव और विचार आमंत्रित किए गए। इसके साथ ही, NDRF द्वारा निर्मित SOP पर बिहार के संदर्भ में गहन चर्चा की गई। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार किए गए SOP ड्राफ्ट का उपाध्यक्ष ने अवलोकन किया और इस पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने SOP निर्माण प्रक्रिया में नवीन तकनीकों के समन्वय पर बल दिया। बैठक में यह चर्चा की गई कि आपदा के समय ड्रोन की भूमिका क्या हो सकती है और एआई/मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग कैसे किया जा सकता है। साथ ही, बीएसडीआरएन ऐप के माध्यम से आपदा के दौरान जरूरी संसाधनों की मदद से जान माल की क्षति को कम करने पर भी विचार किया गया।  

विज्ञापन


सदस्य पीएन राय ने भूकंप आपदा की स्थिति में समुचित प्रतिक्रिया के लिए राज्य में SOP की आवश्यकता और औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि SOP के माध्यम से प्रत्येक विभाग और एजेंसी के दायित्व और संसाधन स्पष्ट किए जाने चाहिए। बैठक में सभी हितधारक विभागों और संस्थाओं के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद, आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया, जिसमें हितधारक विभागों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया। इस समिति को SOP के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई।  
विज्ञापन


प्राधिकरण के सलाहकार (तकनीकी) डॉ. बीके सहाय ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग, होमगार्ड और अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन, NDRF, SDRF, वन एवं पर्यावरण विभाग, नगर विकाश विभाग सहित अन्य हितधारक विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed