फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Illegal liquor party busted in a hotel in Bihar Sharif

Bihar: होटल में अवैध शराब पार्टी का भंडाफोड़, वार्ड प्रतिनिधि समेत 41 गिरफ्तार; डीजे होटल हुआ सील

Sat, 11 Jan 2025 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Jan 2025 06:37 PM IST
सार

बिहार शरीफ की लहेरी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मयूर पैलेस में चल रही अवैध शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया। इस दबिश में पुलिस ने 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में अधिकांश युवा शामिल है।

विज्ञापन
Illegal liquor party busted in a hotel in Bihar Sharif
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लहेरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नालंदा को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध शराब पार्टी के साथ जुआ और डीजे पर नृत्य का कार्यक्रम चल रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिहारशरीफ सदर के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद कीं, जिनमें ब्लेंडर्स प्राइड और जॉनी वॉकर रेड लेबल शामिल हैं। बरामद की गई अधिकांश बोतलें पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए निर्धारित थी। इसके अलावा डीजे सिस्टम, साउंड सिस्टम और लाइटिंग का सामान भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और मामले में लहेरी थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, लाउडस्पीकर अधिनियम और बंगाल जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed