फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas News: BPSC lady teacher commits suicide by hanging, body found in rented room; husband being questioned

Bihar News: बीपीएससी शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए के कमरे में मिला शव; पति से पूछताछ जारी

Tue, 13 Jan 2026 07:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास के तिलौथू में बीपीएससी शिक्षिका सविता कुमारी ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हाल ही में उनका स्थानांतरण हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पति से पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
Rohtas News: BPSC lady teacher commits suicide by hanging, body found in rented room; husband being questioned
मृतका सविता कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतास जिले के तिलौथू में एक बीपीएससी शिक्षिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका का शव तिलौथू स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान 29 वर्षीय सविता कुमारी के रूप में हुई है। वह हाल ही में पूर्णिया जिले से स्थानांतरित होकर रोहतास जिले में पदस्थापित हुई थीं। सविता कुमारी तिलौथू प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपा में कार्यरत थीं और बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक बनी थीं।
विज्ञापन

 
कैमूर जिले की रहने वाली थीं सविता कुमारी
पुलिस के अनुसार, सविता कुमारी मूल रूप से कैमूर जिले के भभुआ की निवासी थीं। करीब दो वर्ष पहले उनका विवाह कैमूर जिले के चांद निवासी विवेक कुमार से हुआ था। विवेक कुमार भी डेहरी स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पढ़ें- Bihar News: इकलौते भाई की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बहन, जहर खाकर दी जान; परिजनों में मातम

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। तिलौथू थाना पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
 
पति हिरासत में, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। साथ ही मृतका के पति विवेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed