फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Horrific accident on NH-19 in Kaimur: Hiva collides with three vehicles

कैमूर में NH-19 पर भीषण हादसा: हाईवा ने मारी तीन गाड़ियों में टक्कर, चालक केबिन में घंटों फंसा रहा

Sat, 26 Jul 2025 06:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 06:43 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। एनएचआई की मदद से हाईवा के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Horrific accident on NH-19 in Kaimur: Hiva collides with three vehicles
कैमूर में NH-19 पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित कुलहड़ियां मोड़ के पास नेशनल हाईवे-19 (NH-19) पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

विज्ञापन

घटना सुबह करीब 4 बजे की है। सूचना मिलते ही एनएचआई (NHI) विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरहुआ गांव निवासी बीरबल कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए दुर्गावती स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

चाय पीने के लिए खड़ी थी गाड़ियां, तभी हुआ हादसा
मौके पर मौजूद एनएचआई टीम के आरपीओ उमेश कुमार ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब एक मैजिक और एक ट्रक के चालक अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर चाय पी रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक हाईवा, जिसका चालक संभवतः नींद में था, ने मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक गाड़ी सिमटकर आगे खड़ी ट्रेलर में चिपक गई और हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'डूबते बच्चे को बचाया, खुद की गई जान'; कैमूर में छात्र का 20 घंटे बाद मिला शव...परिजनों में कोहराम

पुलिस और राहत टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। एनएचआई की मदद से हाईवा के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, राहत एवं बचाव कार्य के बाद सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed