शराबबंदी पर बोले तेजस्वी: नीतीश कुमार गड़बड़ पर बड़बड़ प्रवचन दे रहे हैं, बगल में खड़े मंत्री का भाई कब होगा गिरफ्तार?
बिहार में जहरीली शराब से मौत मामले में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर गड़बड़ पर बड़बड़ करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जहरीली शराब से मौत मामले में अब राजनीति तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर गड़बड़ पर बड़बड़ करने का आरोप लगाया है। नीतीश के शराबबंदी को लेकर दिए बयान का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश जी शराबबंदी पर बड़बड़ कर रहे हैं लेकिन उनके बगल में खड़े मंत्री के भाई की गिरफ्तारी कब होगी।
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री गड़बड़ पर जब बड़बड़ प्रवचन दे रहे है तो इनके बगल में जो भाजपाई मंत्री खड़े हैं ना, उनके स्कूल के अंदर से दो ट्रक शराब बरामद हुई थी। पुलिस FIR में इसका जिक्र भी है। मंत्री के नामजद भाई को आज तक बिहार पुलिस गिरफ़्तार नहीं कर सकी है। यह इनकी कथित शराबबंदी की सच्चाई है।
भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय की चर्चा कर रहे थे तेजस्वी
बता दें कि जिस समय नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर मीडिया के सामने बयान दे रहे थे उनके बगल में भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय खड़े थे और तेजस्वी इन्हीं के बारे में बात कर रहे थे। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित जिस स्कूल परिसर से शराब लदा ट्रक पकड़ा गया था, वो मंत्री रामसूरत राय के भाई का था। इसे लेकर रामसूरत राय के भाई पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
बिहार में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल 26 लोगों की मौत
बिहार के गोपालगंज में बुधवार को जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत के अलावा शुक्रवार तक पश्चिम चंपारण के नौतन में 15 लोगों की मौत हो गई। यानी कि बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या तीन दिनों के भीतर कुल 26 हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.