फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   holi date bihar bank holiday for holi 2026 rajgir zoo safari patna zoo glass bridge rajgir bihar news

Holi 2026 : होली में 4 दिन की छुट्टी! छुट्टियों में घूमने का प्लान है तो जान लें सफारी-रोपवे और जू का यह बदलाव

Sat, 28 Feb 2026 06:39 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 28 Feb 2026 06:39 PM IST
सार

Bihar News : होली में हुड़दंग खूब होता है। इस बार होली में एक छुट्टी सटाकर लोग रविवार से बुधवार तक 4 दिन का अवकाश देख रहे हैं। लोग इस छुट्टी में घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। ऐसी तैयारी है तो जान लें कि कहां पर्यटन स्थल खुले-बंद रहेंगे?

विज्ञापन
holi date bihar bank holiday for holi 2026 rajgir zoo safari patna zoo glass bridge rajgir bihar news
holi 2026 - फोटो : Adobe stock

विस्तार

फरवरी का अंतिम दिन खत्म हो रहा है। चौथा शनिवार होने के कारण बैंक आज बंद थे। केंद्र सरकार में जहां पांच दिनों की वर्किंग है, वहां भी आज छुट्टी थी। लेकिन, असल छुट्टियां रविवार से शुरू हो रही हैं होली की। होली की छुट्टियों को दो दिन की जगह चार दिन का बनाने में एक बाधक सोमवार है, जब दफ्तर खुले हैं। लेकिन, बिहार सरकार सहित केंद्र सरकार के ज्यादातर कार्यालयों में सोमवार को ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाश है। मतलब, यह छुट्टी ले ली तो रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार की छुट्टी। एक मार्च से चार मार्च तक लगातार। ऐसे में लोग होली के साथ घूमने की भी तैयारी कर रहे हैं। हुड़दंग रोकने की पुलिसिया व्यवस्था के कारण भी इस तरह की योजना लोग बनाने लगे हैं। लेकिन, जरा रुकिए। यह खबर पढ़िए, क्योंकि कई पर्यटन स्थल होली में हुड़दंग की आशंका और कर्मियों के अवकाश के नजरिए से बंद रखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election : खुद ही लड़-भिड़ रहे सत्तारूढ़ दलों के छात्र संगठन, क्या रहा है नफा-नुकसान का गणित?
विज्ञापन


सोमवार को ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर लगता है ताला
बिहार में पटना के संग्रहालयों से लेकर संजय गांधी जैविक उद्यान तक सोमवार को बंद रहते हैं। यही हाल नालंदा, कैमूर, गया, पश्चिम चंपारण समेत राज्य के ज्यादातर जिलों के पर्यटन स्थलों का रहता है। सोमवार को ज्यादातर पर्यटन स्थल बंद रहते हैं। इसलिए, होली की छुट्टी को देखकर रविवार को पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकें तो बेहतर होगा। सोमवार को जाना बेकार ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 37 प्रतिशत मतदान; अध्यक्ष पद पर टक्कर में दो प्रत्याशी

मंगलवार और बुधवार को होली की असल छुट्टी, असर आगे तक
सोमवार 2 मार्च को ज्यादातर पर्यटन स्थल बंद हैं। फिर, मंगलवार 3 मार्च और बुधवार 4 मार्च को होली की असल छुट्टी है। होली भी 4 मार्च को है, इसलिए होली के पहले धुरखेली के दिन निकलने पर हुड़दंग की आशंका रहती है। इसे देखते हुए ज्यादातर पर्यटन स्थलों को 3-4 मार्च के लिए बंद रखा गया है। नालंदा के प्रसिद्ध राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी को 3-4 मार्च को बंद रखा गया है। यह दोनों पार्क 5 मार्च से खुल भी जाएंगे, लेकिन अंदर रोपवे को 5 मार्च तक बंद रखा गया है। मतलब, 5 मार्च को राजगीर गए भी तो 8 सीटर रोपवे का भ्रमण नहीं कर सकेंगे। 

संजय गांधी जैविक उद्यान पर होली के साथ बर्ड फ्लू का भी असर
पटना में संजय गांधी जैविक उद्यान प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस समय जब हल्की ठंड के साथ दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, वीकएंड पर यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। होली की छुट्टियां देख 1 मार्च को भी भीड़ उमड़ती। लेकिन, बर्ड फ्लू के कारण होली में इसे बंद कर दिया गया है। संजय गांधी जैविक उद्यान फिलहाल 7 मार्च तक के लिए बंद किया गया है।



  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed