{"_id":"66053b5dbdbe7c50580305f7","slug":"harnaut-market-closed-in-protest-against-the-massacre-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद, व्यावसायी संघ ने कहा, जब तक खुलासा नहीं होगा, हम बाजार नहीं खोलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद, व्यावसायी संघ ने कहा, जब तक खुलासा नहीं होगा, हम बाजार नहीं खोलेंगे
Thu, 28 Mar 2024 03:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:11 PM IST
सार
Nalanda: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत के एक व्यवसायी की लूट के दौरान 21 मार्च को गोली मार हत्या कर दी गई थी। अब तक पुलिस के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी, जिससे नाराज हरनौत के व्यवसाइयों ने अनिश्चितकालीन के लिए अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरनौत व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि हरनौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घर है और यहां अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका। अशोक साव की हत्या के 8 दिन बाद भी पुलिस अब तक हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। यहां हर दिन लूटपाट की घटना हो रही है। कभी मोटरसाइकिल, कभी पैसा लूट लिया जा रहा है। कभी मोटरसाइकिल चोरी कर ली जा रही है। जब तक पुलिस अशोक साव के आरोपियों को पकड़ नहीं लेती, तब तक सभी छोटी बड़ी दुकाने हरनौत बाजार में बंद रहेगी।
विज्ञापन
स्थानीय जनप्रतिनिधि कर चुके हैं मुलाकात
स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की बात कह चुके हैं। बावजूद एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस हत्यारोपियों की पहुंच से दूर हैं। वहीं बुधवार को एसपी अशोक मिश्रा हत्याकांड के सिलसिले में छानबीन करने हरनौत पहुंचे थे। उनके साथ एसटीएफ की टीम भी आई थी। एसपी गोनावां रोड बाजार में उनके गल्ला दुकान और आवास भी गए थे। घटना के सभी पहलू और उसे अंजाम देने के तरीकों के भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि व्यवसाय हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
हरनौत थाना क्षेत्र के अलीपुर बीरमपुर गांव के पास व्यवसाय हरनौत के बीच बाजार निवासी (50) वर्षीय अशोक साव की गोली मार लुट के दौरान हत्या कर दी गई थी। व्यवसायी सूजी और मैदा के थोक विक्रेता थे। जो गुरुवार को तगादा करके बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच अपराधियों के द्वारा लूटपाट के दौरान गोलीमार हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
क्या बोले एससीओ
सदर एसडीओ अभिषेक पलासिया ने बताया कि उन्हें मामलें की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है। किन कारणों से बाजार को बंद रखा गया है। व्यवसाइयों से बात कर सकारात्मक पहल की जाएगी।