{"_id":"67cd978de06160d324038611","slug":"grp-police-arrested-8-members-of-interstate-gang-in-bihar-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जीआरपी ने अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जीआरपी ने अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई; जानें
Sun, 09 Mar 2025 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:58 PM IST
सार
Bihar: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर कुछ संदिग्ध लोग इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सभी संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर 8 लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जीआरपी थाना की पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 104 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी, 25,000 रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर कुछ संदिग्ध लोग इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सभी संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर 8 लोगों को पकड़ लिया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पकड़े गए आरोपी पटना जंक्शन समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर घूम-घूमकर यात्रियों को झांसे में लेकर उनके पैसे, आभूषण और मोबाइल फोन लूटते थे। यही नहीं, ये गिरोह ट्रेनों में चोरी और नशा तस्करी जैसी घटनाओं को भी अंजाम देता था।
विज्ञापन
बरामदगी और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 8 मोबाइल फोन, 25,000 रुपये नकद, 104 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी और करीब 15 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। सभी आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।