फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four vehicles collided on the same road in Jagdishpur

Bihar News: कुहासे का दिखा कहर, जगदीशपुर में एक ही सड़क पर चार वाहन टकराए; चालक समेत छह लोग हो गए घायल

Sat, 13 Dec 2025 02:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 02:07 PM IST
सार

जगदीशपुर में सुबह घने कुहासे के कारण आरा-मोहनिया फोरलेन ओवरब्रिज के पास चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Four vehicles collided on the same road in Jagdishpur
जगदीशपुर में एक ही सड़क पर चार वाहन टकराए

विस्तार

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में शनिवार की सुबह घने कुहासे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना घनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर देवराढ़ पथ पर आरा- मोहनिया फोरलेन ओवरब्रिज के पास हुई। जहां एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गई। हादसे में चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


एक ही दिशा में चार वाहन आपस में टकरा गए
जानकारी के अनुसार सुबह के समय घने कुहासे की वजह से अनाज लदा एक ट्रक ओवरब्रिज पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक खाली ट्रक अनाज लदे ट्रक से जा टकराया। टक्कर के कुछ ही देर बाद दिखाई बेहद कम देने के कारण खाली ट्रक के पीछे आ रही एक क्रेन गाड़ी ने भी उसे धक्का मार दिया। इसके बाद क्रेन के पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार भी हादसे का शिकार हो गई। इस तरह एक ही दिशा में चार वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: घने कोहरे में फोरलेन पर भीषण हादसा, दो ट्रक और हाईवा की टक्कर में चालक घायल; चकनाचूर हुआ वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के चालक और क्रेन गाड़ी में सवार पांच लोग घायल
हादसे में खाली ट्रक के चालक और क्रेन गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद अनाज लदा ट्रक मौके से निकल गया। स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed