फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   road accident occurred due to dense fog on four-lane road under Mokama police station area.

Bihar News: घने कोहरे में फोरलेन पर भीषण हादसा, दो ट्रक और हाईवा की टक्कर में चालक घायल; चकनाचूर हुआ वाहन

Sat, 13 Dec 2025 11:53 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा/पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 11:53 AM IST
सार

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण फोरलेन पर दो ट्रक और एक हाईवा की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि खलासी भी जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
road accident occurred due to dense fog on four-lane road under Mokama police station area.
तीनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में दो ट्रक और एक हाईवा आपस में टकरा गए, जिससे तीनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, घने कोहरे की वजह से पहले एक हाईवा सड़क पर खड़ा हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने खड़ी हाइवा में टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने भी आगे वाले ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया
हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की जान तो बच गई, लेकिन दोनों के पैर टूट गए। वहीं, दोनों ट्रकों के खलासी भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हाइवा में ओवरलोड फ्लाई ऐश भरा हुआ था। वहीं, एक ट्रक में सीमेंट और दूसरे कंटेनर ट्रक में कई दर्जन गायें लदी हुई थीं।

ये भी पढ़ें- Bihar News:  बिहार सरकार की पहल रही सफल, असम से सकुशल लौटे छपरा के सात मजदूर; चिमनी भट्ठा में थे बंधक


क्या घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई?

कंटेनर ट्रक के खलासी साहिल ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि पहले हाइवा का किसी वाहन से एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद वह सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी और फिर उनकी कंटेनर ट्रक भी आगे वाले ट्रक से जा टकराई। साहिल ने बताया कि वे बख्तियारपुर से बेगूसराय जा रहे थे। हादसे में उनका सिर फट गया, जबकि चालक गुड्डू के दोनों पैर टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed