फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Four members of a gang that duped women by showing them fake gold biscuits were arrested.

Bihar: पटना में ‘फेक गोल्ड गैंग’ का पर्दाफाश! नकली बिस्किट दिखाकर महिलाओं को लूटने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 10:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 10:53 PM IST
सार

पटना के अगमकुआं थाना पुलिस ने महिलाओं से नकली सोने की बिस्किट दिखाकर ठगी और लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकली सोने की बिस्किट, नगद रुपए, स्कूटी और ऑटो बरामद किया गया।

विज्ञापन
Four members of a gang that duped women by showing them fake gold biscuits were arrested.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के अगमकुआं थाना पुलिस ने सोने जैसी दिखने वाली नकली बिस्किट दिखाकर महिलाओं से पैसे की ठगी और लूटपाट करने वाले चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली सोने की बिस्किट, नगद रुपए, स्कूटी और ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से उनके गिरोह और अन्य संभावित घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


इस मामले की पुष्टि पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा मोड़ के पास ऑटो में सवार कुछ अपराधी महिलाओं से ठगी और छिनतई करने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की और छापेमारी कर दो व्यक्ति ऑटो में और दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार पकड़े।

विज्ञापन

पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी भोली भाली महिलाओं को सोने जैसी दिखने वाली बिस्किट दिखाकर ठगी करते थे। विरोध करने पर वे लूटपाट भी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुदाम (30), मोहम्मद अरमान (30), मोहम्मद जोनु (32) और मोहम्मद शाहिद (32) के रूप में हुई है। ये सभी पटना के सुल्तानगंज और हुसैनगंज के सिवान क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो नकली सोने की बिस्किट, 7,000 रुपए नगद, तीन मोबाइल, एक स्कूटी और एक ऑटो बरामद किया। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पटना के विभिन्न इलाकों में कई बार महिलाओं से ठगी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed