फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   four injode in fire in Patna

Bihar : पटना में आग से चार लोग झुलसे, एक गंभीर; मकान को साजिश के तहत फूंकने का आरोप, जांच शुरू

Thu, 21 May 2026 09:01 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 09:01 AM IST
सार

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम गली में बुधवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
four injode in fire in Patna
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम गली में बुधवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन

अचानक उठी लपटों से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की सुबह घर के अंदर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। संकरी गली होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगाने के आरोप की जांच शुरू

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। इस गंभीर आरोप को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें-  Bihar: डीएम के नाम पर साइबर ठगी! वियतनाम नंबर से बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed