फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   former panchayat member abduct married women from her residence does sexual harrasment police investigating matter

बिहार: पूर्व पंचायत सदस्य ने घर में घुसकर विवाहिता को उठाया, हथियार के बल पर किया दुष्कर्म

Thu, 25 Feb 2021 09:26 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 25 Feb 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
former panchayat member abduct married women from her residence does sexual harrasment police investigating matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

बिहार के बेतिया-नरकटियागंज में हथियार के बल पर एक महिला को उसके घर से अगवा करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मंगरहरी गांव में घटित हुई। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शिकारपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बारे में पीड़िता के पति ने बताया कि गांव के ही रामविलास पटेल ने पहले भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि देर रात आरोपी घर में घुसा और बंदूक के बल पर महिला को सरेह में खींचकर ले गया। यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


महिला ने दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद दोनों शिकारपुर थाना पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना के बारे में शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि महिला के पति के बयान भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। दुष्कर्म की घटना का आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य है। इस साल पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में पुलिस आरोपी की पूरी तरह से पड़ताल करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed