फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   former mp pappu yadav arrested from gandhi maidan patna in connection of violation of lockdown

पटना: लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पप्पू यादव गिरफ्तार, वकील ने कहा- पुराने केस में फंसाया गया

Tue, 11 May 2021 06:37 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 11 May 2021 06:37 PM IST
सार

बिहार से पूर्व सांसद पप्पू यादव को लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव को पटना के गांधी मैदान थाना लाया गया है।

विज्ञापन
former mp pappu yadav arrested from gandhi maidan patna in connection of violation of lockdown
पप्पू यादव - फोटो : ANI

विस्तार

जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को पटना के गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने लिखा कि मुझे गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने लाया गया है। बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


अपनी गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट करने के बाद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट किया। पप्पू यादव ने उसमें लिखा कि कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं। पीएम साहब, सीएम साहब दे दो फांसी, या, भेज दो जेल झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में नहीं, पुराने केस में फंसाया गया है : वकील
ऐसा बताया जा रहा था कि लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब पप्पू के वकील शिवनंदन भारती ने कहा है कि मधेपुरा जिले के कुमारखंड पुलिस स्टेशन में दर्ज एक पुराने मामले के तहत पप्पू यादव को फंसाया गया है। हम पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

राजद ने पप्पू यादव का किया समर्थन

राजद ने पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की विरोध किया। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार की तुलना हिटलर से की और कहा कि यहां सरकार के खिलाफ उठने वाला आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। 

मुकेश सहनी ने उठाए सवाल
नीतीश कुमार के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि जनता की सेवा करना ही नेता का धर्म होता है। ऐसे समय में पप्पू यादव की गिरफ्तारी असंवेदनशील है। वहीं जीतनराम मांझी ने अपनी ही सरकार को घेरा और कहा कि कोई जनप्रतिनिधि अगर जनता की सेवा करे और उसके बदले में उसे गिरफ्तार किया जाए तो वो मानवता के लिए खतरनाक है। 

पप्पू यादव ने किया पलटवार
वहीं इस मामले पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है। पप्पू यादव ने कहा कि जब हम वहां गए तो वहां शांति पूर्ण तरीके से चीजों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की सच्चाई में आईजी के नेतृत्व में जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि घटना के 24 घंटे बाद शिकायत दर्ज की गई है, घटना के तुरंत बाद क्यों नहीं हुई।

बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने एमपीएलएडी के तहत खरीदी गईं दर्जनों एंबुलेंस को जनता को समर्पित ना करने पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी पर सवाल खड़े किए थे। इस पर सांसद ने पलटवार करते हुए कहा था कि ड्राइवर के ना होने की वजह से एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed