फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Former MLC Ranvijay Singh receives apple stamp from Election Commission

Bihar News : 'सेब का निशान, विकास का पैगाम', पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने की चुनाव प्रचार की शुरुआत

Thu, 23 Oct 2025 10:23 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हरा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 23 Oct 2025 10:23 AM IST
सार

भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने चुनाव आयोग से चुनाव प्रतीक “सेब” मिलने के बाद अपने चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की।

विज्ञापन
Former MLC Ranvijay Singh receives apple stamp from Election Commission
पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रणविजय सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की। उन्हें इस बार चुनाव आयोग द्वारा “सेब का छाप” चुनाव प्रतीक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


रणविजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें सेब का छाप मिलने के बाद अब वे पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने बड़हरा की जनता से अपील की कि वे सेब के निशान पर बटन दबाकर क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए वोट दें।
विज्ञापन


पढ़ें; कुढ़नी में मंत्री केदार गुप्ता को बागी प्रत्याशी के समर्थकों का विरोध, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान विधायक पर भी तीखा कटाक्ष किया। रणविजय सिंह ने कहा कि वर्षों से प्रतिनिधित्व करने के बावजूद बड़हरा आज भी विकास की राह खोज रहा है। उनके अनुसार, गांवों में सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति दयनीय है।


रणविजय सिंह ने जोर देकर कहा कि इस बार का चुनाव केवल पार्टी आधार पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की कार्यशैली और जनता से जुड़ाव पर होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़हरा की जनता बदलाव चाहती है और इस बार विकास और ईमानदारी को प्राथमिकता देकर सही उम्मीदवार का चयन करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed