{"_id":"6432aa19f71d00ad3f039e7d","slug":"former-minister-gayatri-devi-dies-at-the-age-of-80-in-patna-will-be-cremated-with-state-honors-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्व मंत्री का निधन, 27 साल विधायक रहीं गायत्री देवी, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्व मंत्री का निधन, 27 साल विधायक रहीं गायत्री देवी, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
Sun, 09 Apr 2023 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:35 PM IST
सार
पटना के निजी अस्पताल में रविवार सुबह पूर्व मंत्री और 27 साल विधायक रहीं गायत्री देवी का करीब 80 साल की उम्र में निधन हो गया। गायत्री देवी के निधन की सूचना मिलने पर उनके समर्थक और शुभचिंतक शोक में डूब गए। पूर्व मंत्री की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना के निजी अस्पताल में रविवार सुबह पूर्व मंत्री गायत्री देवी का करीब 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वे नवादा और गोविंदपुर विधानसभा में करीब तीन दशकों तक विधायक रही थीं। पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन की सूचना पर उनके समर्थक और शुभचिंतक शोक में डूब गए। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने पूर्व मंत्री के निधन पर व्यक्त किया शोक
लंबे समय से चल रही थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री गायत्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान रविवार की सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गायत्री देवी नवादा जिले की चर्चित राजनीतिक हस्ती में शुमार थीं। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को नवादा लाया जाएगा। उसके बाद मंगर बीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले चली थी उनके निधन की फर्जी खबर
गायत्री देवी पिछले कई दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थीं। समर्थक ईश्वर से उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे थे। उनकी आयु करीब 80 साल की थी। स्वर्गीय गायत्री देवी जदयू नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव की मां और पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव की सासू मां थीं। गायत्री देवी के पति युगल किशोर यादव भी बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। उनके पुत्र पूर्व विधायक कौशल यादव के सहयोगी सौरभ ने उनके निधन की सूचना दी।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर किसी ने चला दी थी, जबकि उस समय वे इलाजरत थीं। तभी से समर्थकों द्वारा उनकी सलामती की दुआ मांगी जा रही थी। वे 3 दशक से ज्यादा वक्त तक वह नवादा की राजनीत का केंद्र बनी रही थीं। 27 साल तक विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रह चुकी थीं।
पूर्व मंत्री गायत्री देवी का राजनीतिक इतिहास
साल 1970 से गायत्री देवी का राजनीतिक सफर शुरू हुआ। 1969 में इनके पति युगल किशोर सिंह यादव लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से विधायक बने थे। उस वक्त दरोगा राय मंत्रिमंडल में मंत्री भी बने थे। लेकिन उनके पति युगल किशोर सिंह यादव का असमय निधन हो गया। तब गायत्री देवी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ीं और 1970 में पहली बार गोविंदपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीतीं।
साल 1995 के चुनाव में मिली थी हार
उसके बाद 1972-77 तक कांग्रेस के टिकट पर नवादा की विधायक रहीं। फिर 1980, 1985, 1990 यानी लगातार 15 सालों तक गोविंदपुर से कांग्रेस की विधायक रहीं। इस दौरान 1995 में हार भी मिली। लेकिन साल 2000 के चुनाव में राजद के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से ही चुनाव जीतीं। 2005 तक विधायक रहने के बाद उनकी राजनीतिक पारी थम गई। 2005 के चुनाव में उनके बेटे कौशल यादव जीते और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। इस प्रकार 27 साल तक गायत्री देवी विधायक रहीं।
पुराने राजनीतिकारों का कहना है कि सत्येंद्र नारायण सिंह के मंत्रिमंडल में वे मंत्री रहीं थीं। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री गायत्री देवी को तीन संतानें हैं। दो बेटे पूर्व विधायक कौशल यादव और विधान चंद्र राय और एक बेटी कुमारी रीता हैं।