फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Former Bihar BJP Vice President Rajiv Ranjan joins JDU hailed CM Nitish Kumar for accepting to party

Bihar Politics: पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन की सात साल बाद जेडीयू में वापसी, सीएम नीतीश के लिए की यह बात

Sun, 15 Jan 2023 08:33 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 15 Jan 2023 08:33 PM IST
सार

Bihar Politics: राजीव रंजन बिहार के मुखर नेता माने जाते हैं। इससे पहले भी वह जेडीयू में थे, लेकिन 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह लगातार दो बार इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन
Former Bihar BJP Vice President Rajiv Ranjan joins JDU hailed CM Nitish Kumar for accepting to party
Rajiv Ranjan joins JDU - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए। पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने रंजन का पार्टी में स्वागत किया। जेडीयू में शामिल होने के बाद रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह उन्हें दोबारा पार्टी में स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आभारी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि राजीव रंजन के लिए यह घर वापसी है। हम खुश हैं कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं। उन्होंने दावा किया कि लोगों से जुड़े हुए भाजपा के कई नेता पार्टी में असहज महसूस कर रहे हैं। जेडीयू अध्यक्ष सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता देश में धार्मिक नफरत फैलाने में व्यस्त हैं। भगवा पार्टी को लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए देश में सांप्रदायिक जहर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बहुप्रचारित योजना फ्लॉप हो गई हैं।


राजीव रंजन बिहार के मुखर नेता माने जाते हैं। इससे पहले भी वह जेडीयू में थे, लेकिन 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह लगातार दो बार इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। बिहार भाजपा ने बीते साल 30 दिसंबर को कहा था कि राजीव रंजन को अनुशासनहीनता के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

राजीव रंजन ने दिसंबर में भाजपा से किया था किनारा
भाजपा ने 29 दिसंबर, 2022 को इस संबंध में एक पत्र साझा किया था। तब राजीव रंजन ने दावा किया था कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजीव ने कहा था कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी, क्योंकि बिहार में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और आदर्शों से पूरी तरह से भटक गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed