फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   First Time Female Priest Is doing Rituals in bihar for bjp mlc sanjay paswan daughter marriage

एक विवाह ऐसा भी: बिहार में पहली बार महिला पुरोहित कराएंगी शादी, भाजपा नेता की बेटी बनने जा रही दुल्हन

Wed, 08 Dec 2021 12:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Dec 2021 12:29 PM IST
सार

अदिति की शादी आज यानी 8 दिसंबर को होगी। इस शादी की खास बात ये भी है कि ये पूरी शादी दिन में होगी। 

विज्ञापन
First Time Female Priest Is doing Rituals in bihar for bjp mlc sanjay paswan daughter marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बिहार में पहली बार एक अनोखी शादी होने जा रही है जिसमें दो महिला पुरोहित विवाह कार्य को संपन्न कराएंगी। दरअसल, बिहार में भाजपा के विधान परिषद सदस्य संजय पासवान की बेटी प्रो. अदिति नारायणी की शादी कराने दो महिला पुरोहित महाराष्ट्र से पटना आई हैं। अदिति की शादी आज यानी आठ दिसंबर को होगी। इस शादी की एक और खास बात ये भी है कि ये पूरी शादी दिन में ही होगी। आमतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश में शादियां रात में संपन्न होती हैं।

विज्ञापन


आखिर क्यों हो रही अनोखी शादी
दरअसल, एमएलसी संजय पासवान की बेटी अदिति नारायणी जेएनयू की रिसर्च स्टूडेंट रहीं हैं। वह महिला सशक्तीकरण के विषयों पर लगातार काम करती रही हैं। यही वजह है कि अपनी शादी को कुछ अलग ढंग से प्रस्तुत कर सामाजिक जागृति लाने की कोशिश की है। अदिति की शादी में तो बड़े-बड़े मेहमान आने वाले हैं लेकिन यहां सबसे खास तो महिला पुरोहितों द्वारा कराया जा रहा वैवाहिक अनुष्ठान है। महाराष्ट्र के थाणे जिला की गौरी खुंटे और वृंदा दांडेकर, महिला पुरोहित हैं। यही दोनों पटना शादी का अनुष्ठान संपन्न कराने पहुंची हैं। 
विज्ञापन


गौरी और वृंदा  वेद पढ़ने में माहिर
गौरी और वृंदा  वेद पढ़ने में माहिर हैं। जानकारी के अनुसार दोनों शुरुआत में घर ही पूजा-पाठ कराती थीं और फिर साल 2000 से घर के बाहर धार्मिक अनुष्ठान कराना शुरू कर दिया। बाहर पूजा कराने लगी तो धमकी भरे फोन आने लगे, लेकिन गौरी रुकी नहीं। गौरी को इस काम में उनकी मदद की उनके परिवार ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति को वैदिक रीति से शादी कराने वाली महिला पुरोहित चाहिए थीं।
अदिति ने बाताया कि उन्हें वैदिक रीति से शादी कराने वाली महिला पुरोहित चाहिए थीं। अदिति के अनुसार वह बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी की महिला पुरोहितों से संपर्क किया। लेकिन, पता चला वो वैदिक रीति रिवाज से शादी नहीं करातीं तो फिर मैंने महाराष्ट्र की गौरी खुंटे से संपर्क किया और वह यहां आने के लिए मान गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed