फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fire in plastic factory causes loss of around rs 50 lakh, rohtas police investigation, rohtas bihar news

Bihar News: सासाराम में लगी भीषण आग, प्लास्टिक फैक्ट्री धू-धू कर जली, 50 लाख तक का नुकसान

Mon, 26 Jan 2026 01:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 01:17 PM IST
सार

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव के पास सोमवार सुबह एक प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में लगी सभी मशीनें और तैयार प्लास्टिक उत्पाद जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
fire in plastic factory causes loss of around rs 50 lakh, rohtas police investigation, rohtas bihar news
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत करूप गांव के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित इस फैक्ट्री में लगी आग इतनी तेज थी कि वहां मौजूद सभी मशीनें और तैयार प्लास्टिक उत्पाद जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह हुई, जब फैक्ट्री में कोई मजदूर मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। घटना को लेकर फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। फैक्ट्री में लगी सभी मशीनें और तैयार प्लास्टिक का सामान पूरी तरह जल चुका था। उन्होंने बताया कि इस अगलगी में लगभग 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें- भारी पड़ा भरोसा: दोस्त का अपहरण कर मांगी पांच लाख रुपये फिरौती, मारा-पीटा भी; नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया था
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक फैक्ट्री का अधिकांश सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed