{"_id":"68ac05bff3cc450af6023598","slug":"fierce-collision-between-bus-and-truck-on-dhawa-bridge-driver-killed-15-passengers-injured-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: धावा पुल पर बस-ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, 15 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: धावा पुल पर बस-ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, 15 यात्री घायल
Mon, 25 Aug 2025 01:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:05 PM IST
सार
सासाराम के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में धावा पुल के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल बस चालक चंदन कुमार बैठा की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में लगभग 15 यात्री भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
धावा पुल पर बस-ट्रक की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धावा पुल के पास सोमवार की सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल बस चालक चंदन कुमार बैठा की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बस सवार लगभग 15 यात्री भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिक्रमगंज स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, भोले शंकर नाम की पटना-सासाराम चलने वाली बस सोमवार की सुबह सासाराम लौट रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल बस चालक चंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भोले शंकर नाम की पटना-सासाराम चलने वाली बस सोमवार की सुबह सासाराम लौट रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल बस चालक चंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें: 'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की संभावना नींद लगने के कारण बताई जा रही है। सूचना के अनुसार, मृतक बस चालक का एक भाई भी दो वर्ष पूर्व बस दुर्घटना में मारा गया था।