फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Exercise of Third front CM Nitish will not attend Chaudhary Devi Lal Birth anniversary celebrations

नीतीश का यू-टर्न: देवी लाल की जयंती समारोह से बनाई दूरी, तीसरे मोर्चे के गठन को लगा झटका

Sun, 12 Sep 2021 03:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Sep 2021 03:30 AM IST
सार

ललन सिंह ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारी, बच्चों में वायरल बुखार तथा कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। अभी उनका बिहार के बाहर कहीं जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Exercise of Third front CM Nitish will not attend Chaudhary Devi Lal Birth anniversary celebrations
नीतीश कुमार - फोटो : Twitter@NitishKumar

विस्तार

तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर अगस्त में ओपी चौटाला ने गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता केसी त्यागी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात उस समय हुई, जब ओमप्रकाश चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन की पैरवी कर रहे हैं और ओमप्रकाश चौटाला ने केंद्र की सरकार को किसान विरोधी पार्टी बता चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, अब खबर आ रही है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व चौधरी देवी लाल की जयंती पर हरियाणा के जींद में 25 सितंबर को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग नहीं लेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्व. देवी लाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला को इसकी सूचना दे दी गई है। इस सम्मेलन में जदयू की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी भाग लेंगे। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के अलावा ममता बनर्जी, शरद पवार,लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, अरविंद केजरीवाल सहित सभी समाजवादी नेताओं को निमंत्रण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम नीतीश कुमार व्यस्त होने की वजह से नहीं होंगे शामिल
ललन सिंह ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारी, बच्चों में वायरल बुखार तथा कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। अभी उनका बिहार के बाहर कहीं जाना संभव नहीं है। हां, बहुत इमरजेंसी कुछ हुआ तो वे दिल्ली जा सकते हैं, पर और कहीं नहीं। 


 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का देवी लाल के साथ आत्मीय संबंध रहा है। देवी लाल जब कृषि मंत्री थे तो नीतीश कुमार कृषि राज्य मंत्री थे। देवी लाल की जयंती पर मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया है, पर वे इस बार नहीं जा सकेंगे। इसके पहले देवी लाल की याद में हुए कई सम्मेलनों में मुख्यमंत्री नीतीश भाग लेते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed