{"_id":"67825e30afab9a3081005488","slug":"entering-the-house-the-throat-of-the-elderly-couple-was-slit-with-a-sharp-weapon-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर में घुसकर धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपती का गला काटा, सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर में घुसकर धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपती का गला काटा, सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत; जानें मामला
Sat, 11 Jan 2025 08:52 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:52 PM IST
सार
Bihar: एक बुजुर्ग दंपती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
गमजदा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अगिआंव थाना क्षेत्र का है, जहां एक बुजुर्ग दंपती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने रात के अंधेरे में उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना पीरो अनुमंडल अंतर्गत अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव की है। मृतक दंपती की पहचान 70 वर्षीय श्री गिरी उर्फ भगवान गिरी और उनकी 65 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी देवी के रूप में हुई है। श्री गिरी उर्फ श्रीभगवान गिरी पूजा-पाठ कराने का कार्य करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी परिचय कुमार, पीरो प्रभारी डीएसपी अबू सैफी मुर्तुजा, पीरो सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक दंपती का परिवार
मृतक दंपति के तीन पुत्रियां तेतरा देवी, रबिता देवी, रिंकू देवी और दो पुत्र सुरेश गिरी और उमेश गिरी हैं। सुरेश गिरी गांव में किराना दुकान चलाते हैं, जबकि उनका छोटा बेटा उमेश गिरी उड़ीसा के राउरकेला में ट्रक चलाता है।
विज्ञापन