{"_id":"603e1fe06fa6cd1a686a15e8","slug":"electric-bus-inaugurated-by-cm-nitish-kumar-only-today-hit-a-wall-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नीतीश को विधानसभा छोड़ लौट रही बस दीवार से टकराई, आज ही हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नीतीश को विधानसभा छोड़ लौट रही बस दीवार से टकराई, आज ही हुआ उद्घाटन
Tue, 02 Mar 2021 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
बिहार में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा
- फोटो : twitter.com/Jduonline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मंगलवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद बस को हरी झंडी दिखाई और बस में बैठकर विधानसभा पहुंचे। यहां तक तो सब ठीक रहा। लेकिन लौटते समय बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस विधानसभा परिसर की ही एक दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और बस को वहां से रवाना करवाया। गनीमत रही कि इस दौरान दीवार के पास कोई मौजूद नहीं हुआ। बस चालक भी सुरक्षित है। नई बस में खरोंच जरूर आ गईं। बता दें कि बिहार देश का ऐसा तीसरा राज्य से जहां इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक समेत 82 अन्य बसों की परिचालन सेवा का उद्घाटन किया। इन बसों में 70 डीलक्स व सेमी डीलक्स और 12 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इस महीने कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी, जिनमें से 12 बसों का परिचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन