फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ED files charge sheet against ex-executive engineer of Bihar PHED in disproportionate assets case

Bihar: PHED के पूर्व कार्यकारी अभियंता के खिलाफ चार्जशीट दायर; आय से अधिक संपत्ति मामले में ED की कार्रवाई

Sat, 12 Aug 2023 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Aug 2023 04:39 PM IST
सार

Bihar News: ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार पीएचईडी के पूर्व कार्यकारी अभियंता संजय कुमार सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इस आरोप पत्र में संजय कुमार के परिवार के सदस्यों के नाम भी दर्ज हैं। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
ED files charge sheet against ex-executive engineer of Bihar PHED in disproportionate assets case
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) के पूर्व कार्यकारी अभियंता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। ईडी ने 10 अगस्त को एक बयान में कहा कि पटना में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने पीएचईडी, समस्तीपुर के पूर्व कार्यकारी अभियंता संजय कुमार सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, बेटे अभिषेक आशीष और अनुनय आशीष और पिता अंबिका प्रसाद के खिलाफ दायर अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लिया।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने अदालत से आरोपियों की 1.48 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है, जो मार्च 2022 में उसके द्वारा कुर्क की गई थी। ईडी ने कहा कि पीएचईडी में कार्यकारी अभियंता के रूप में काम करते हुए संजय कुमार ने 15 जुलाई 1987 से चार सितंबर 2013 की अवधि के दौरान अपने और अपने परिवार के सदस्यों (पत्नी, बेटे और पिता) के नाम पर लगभग 1.83 करोड़ रुपये की ‘आय से अधिक’ संपत्ति अर्जित की।
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते हुए एक लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करके, भ्रष्ट और अवैध तरीकों से 1.83 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी का मामला बिहार सरकार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा आरोपियों के खिलाफ दायर आरोप पत्र से उपजा है। इस जांच के हिस्से के रूप में ईडी ने पहले पांच अचल संपत्तियां संलग्न की थीं। उनमें चार प्लॉट और एक फ्लैट, 48.26 लाख रुपये की जमा राशि वाले नौ बैंक खाते और 7.69 लाख रुपये मूल्य की पांच बीमा पॉलिसी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed