फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ECI: Special Intensive Revision Campaign in Bihar is getting tremendous success, 57.48% forms collected so far

ECI: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मिल रही जबरदस्त सफलता, अब तक 57.48% प्रपत्रों का संग्रहण

Wed, 09 Jul 2025 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Jul 2025 07:55 PM IST
सार

Special Intensive Revision Campaign In Bihar: ECI के अनुसार, 24 जून 2025 से शुरू हुए इस अभियान में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.56 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) और चुनाव कर्मियों की सतत मेहनत से अब तक 4,53,89,881 मतदाता फॉर्म इकट्ठे किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
ECI: Special Intensive Revision Campaign in Bihar is getting tremendous success, 57.48% forms collected so far
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को मतदाताओं और चुनाव कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से जबरदस्त रफ्तार मिल रही है। केवल 15 दिनों में ही राज्य के 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 57.48% यानी करीब 4.53 करोड़ मतदाता फॉर्म इकट्ठे किए जा चुके हैं। इस प्रकार अब अभियान के समापन की निर्धारित तिथि 25 जुलाई 2025 से पहले ही 100% लक्ष्य प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है। यह जानकारी चुनाव आयोग के हवाले से दी गई है।

विज्ञापन

 
‘मतदाताओं और अधिकारियों की मेहनत ला रही रंग’
ईसीआई के अनुसार, 24 जून 2025 से शुरू हुए इस महाअभियान को लेकर पूरे राज्य में प्रशासन, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों की भागीदारी ने इसे एक जनांदोलन का रूप दे दिया है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.56 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) और चुनाव कर्मियों की सतत मेहनत से अब तक 4,53,89,881 मतदाता फॉर्म इकट्ठे किए जा चुके हैं। यह संख्या कुल मतदाताओं के 57.48% के बराबर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: जीतन मांझी बोले- पॉलिटिकल टाइप के लोग बन जाते हैं शूटर, गोपाल खेमका हत्याकांड में राजनीतिक साजिश...
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिर्फ पिछले 24 घंटे की बात करें, तो 83,12,804 फॉर्म एकत्र किए गए हैं, जो एक दिन में 10.52% का ऐतिहासिक संग्रहण है। इस गति से काम जारी रहा तो शेष 42.5% फार्म आने वाले 16 दिनों में आसानी से संकलित हो जाएंगे।
 
‘हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास’
SIR गाइडलाइंस के पैरा 3(d) के तहत सभी पूर्ववर्ती मतदाताओं (existing electors) जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो अस्थायी रूप से अपने निवास स्थान से बाहर हैं, को अधिकार है कि वे अपना पूर्व-भरा हुआ प्रपत्र https://voters.eci.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे मतदाता फॉर्म को डाउनलोड करके हस्ताक्षरित कर अपने परिवार के सदस्यों या किसी भी डिजिटल माध्यम (जैसे WhatsApp आदि) से संबंधित बीएलओ को 25 जुलाई 2025 से पहले भेज सकते हैं, ताकि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सुरक्षित रूप से बना रहे।
 
98% से अधिक मतदाता फॉर्मों का हो चुका है वितरण
पिछले 15 दिनों में कुल 7.90 करोड़ फॉर्म छपवाए गए थे, जिनमें से लगभग 7.71 करोड़ फॉर्म यानी 98% से अधिक पहले ही मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। यह दर्शाता है कि प्रशासन और स्थानीय स्तर पर काम कर रहे कर्मचारी इस अभियान को लेकर पूरी तरह सजग और सक्रिय हैं।
 
ईसीआई और राज्य प्रशासन का समन्वित प्रयास
चुनाव आयोग (ECI) और राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को अद्यतन करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता, विशेषकर ग्रामीण, पिछड़े और प्रवासी वर्ग, मतदान से वंचित न रह जाए। आयोग के मुताबिक, BLOs द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म भरवाना, प्रिंटेड फॉर्म का वितरण और डाटा एंट्री का कार्य उच्च तकनीकी मानकों के अनुसार किया जा रहा है ताकि इस प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।


यह भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- तानाशाही के विरोध में चक्काजाम कर रहे, लोकतंत्र को अपवित्र नहीं होने देंगे
 
राजनीतिक दलों की भूमिका अहम
आयोग की ओर से कहा गया कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स की भागीदारी ने अभियान की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मतदाता जागरूकता और फार्म भरने में मदद करने के लिए वे लगातार मतदाताओं के संपर्क में बने हुए हैं। बिहार में यह अभियान इस वजह से भी सफल हो रहा है क्योंकि आम जनता भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। शहर से लेकर गांव तक, लोग स्वेच्छा से अपने मतदाता फॉर्म भरवा रहे हैं और BLO को समय से जमा कर रहे हैं। महिला मतदाताओं, बुजुर्गों और युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
 
‘हर मतदाता निभाए अपनी भूमिका’
प्रशासन ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में भाग लें और यदि किसी कारणवश वे अपने निवास स्थान से बाहर हैं, तो डिजिटल माध्यम से फार्म भेजें ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट से वंचित न हो। यह लोकतंत्र को मजबूती देने का सबसे पहला और बुनियादी कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed