{"_id":"68de380cec8ce542fe0fcccf","slug":"dussehra-2025-80-ravana-dahan-in-patna-today-governor-cm-nitish-kumar-traffic-route-parking-patna-police-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025 : पटना में बिना सिर वाले 80 फीट के रावण का हुआ दहन, कार्यक्रम से पहले ही टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2025 : पटना में बिना सिर वाले 80 फीट के रावण का हुआ दहन, कार्यक्रम से पहले ही टूटा
Thu, 02 Oct 2025 04:53 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:53 PM IST
सार
Bihar : रावण के साथ इस बार मौसम ने थोड़ा बुरा कर दिया। रावण दहन से पहले ही रावण का सिर टूट गया और इस तरह बिना सिर के ही रावण का दहन करना पड़ा। इस बार 80 फीट के रावण, 75 फीट के मेघनाद और 70 फीट के कुंभकरण का पुतला दहन किया गया है।
विज्ञापन
रावण दहन से पहले टूट गया सिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी को पटना के गांधी मैदान में रावण दहन हुआ।हालांकि रावण के साथ इस बार थोड़ा बुरा हुआ। रावण दहन से पहले ही रावण का सिर टूट गया और इस तरह बिना सिर के ही रावण का दहन कर दिया गया। इस बार 80 फीट के रावण, 75 फीट के मेघनाद और 70 फीट के कुंभकरण का पुतला दहन किया गया। आगरा के 15 कारीगरों ने तीनों पुतलों को राजस्थानी और दक्षिण भारतीय परिवेश में तैयार किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2025 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्रीकृष्ण स्मारक समिति, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम एवं लक्ष्मण के स्वरूप की आरती की। इसके बाद बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही तेज बारिश होने की वजह से रावण का सिर टूटकर झुक गया। इस बार एक अच्छी बात यह भी रही कि इस बार रावण को नजदीक से आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि रिमोट से ही पुतला दहन किया गया। रावण के सिर के टूट जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन करने वाली समिति के अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि रावण दहन का बजट 35 लाख रुपये है। पांच लाख के पटाखे रावण, मेघनाद और कुंभकरण में लगाये गये थे। प्रदूषण न हो, इसके लिए इको फ्रेंडली आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी। चूंकि पटना में सुबह से ही बारिश हो रही है, इसलिए सभी पुतलों पर क्लियर वार्निश लगाया ताकि बारिश के पानी का बहुत कुछ असर नहीं हो सके।
विज्ञापन
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, आयुक्त पटना प्रमण्डल डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पटना डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश पराशर, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरूण कुमार, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद
इन गेटों से आम लोगों को प्रवेश की इजाजत
आम लोगों प्रवेश में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने सात गेट से प्रवेश की मंजूरी दी गई थी। आम लोगों के लिए गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8, 10 और 12 से गांधी मैदान में प्रवेश करने की इजाजत थी।विधि-व्यवस्था के लिए कुल 49 स्थानों पर 103 दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावा 128 सीसीटीवी लगाए गए। 10 वाच टावर का निर्माण करवाया गया। अस्थायी कंट्रोल रूम और अस्थायी थाना से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।