फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Driver injured in road accident dies in nalanda

Nalanda News: सड़क हादसे में जख्मी चालक की मौत, दो बच्चों की सिर से उठा पिता का साया

Tue, 12 Mar 2024 12:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Mar 2024 12:47 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामला पीर बीघा ओपी अंतर्गत बाजार इलाके का है। मृतक की पहचान पीर बीघा ओपी के नकदोई निवासी अरविंद प्रसाद के (35) वर्षीय पुत्र वाल्मीकि प्रसाद के रूप में की गई है। परिजन पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Driver injured in road accident dies in nalanda
सड़क हादसे में जख्मी चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि हर दिन की तरह मंगलवार को ई-रिक्शा लेकर उसका भाई घर से निकला था। पीर वीघा के समीप ई रिक्शा स्टैंड के पास हादसे में वाल्मीकि की मौत हो गई। उन्हें पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी मिली, इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनके भाई का शव पड़ा हुआ था। वहीं इस घटना में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वाल्मीकि प्रसाद ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इस हादसे के बाद दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इस मामलें में पीर बीघा ओपी प्रभारी ने बताया कि ई-रिक्शा बैक करने में अनियंत्रित हो गया है, जिससे वो गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed