Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   DM and DDC visit a Mahadalit settlement to light lamps and share the joy of Diwali

बिहार: बक्सर की महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने मनाई दीपावली, लोगों के बीच बांटे दीप और मिठाइयां

Sun, 08 Nov 2026 08:20 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2026 08:20 PM IST
सार

दीपावली पर डीएम साहिला बक्सर के छोटका नुआव स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं और लोगों के बीच दीप-मिठाइयां बांटीं। डीडीसी निहारिका छवि ने भी नाथपुर की दलित बस्ती में खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने सामाजिक समरसता और सुरक्षित दीपावली का संदेश दिया।

विज्ञापन
DM and DDC visit a Mahadalit settlement to light lamps and share the joy of Diwali
दलित बस्ती में दीए जलातीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के अवसर पर रविवार को डीएम साहिला सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए बक्सर प्रखंड के छोटका नुआव स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय परिवारों के बीच दीप और मिठाइयां वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। डीएम ने बस्ती के लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान एसडीएम अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

वहीं, डीडीसी निहारिका छवि इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर स्थित दलित बस्ती पहुंचीं। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर की गई इस पहल के तहत अधिकारियों ने वंचित वर्ग के लोगों के बीच त्योहार की खुशियां बांटीं।

विज्ञापन

डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, समानता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। आपसी सहयोग और भाईचारे से ही समाज में सकारात्मक माहौल कायम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएं
डीएम साहिला ने जिलेवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों से सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी
जिला प्रशासन की ओर से लोगों को दीपावली के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने अपील की है कि दीप और मोमबत्तियां ज्वलनशील वस्तुओं से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें और आतिशबाजी के दौरान वयस्कों की निगरानी जरूर रखें। घरों के अंदर, संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे जलाने से बचें।

इसके अलावा विद्युत सजावट में सुरक्षित तारों और उपकरणों का इस्तेमाल करने तथा ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार लोगों और पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और शांति व सद्भाव के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed