{"_id":"68722ab12f902c3dec046668","slug":"criminals-shot-a-woman-murder-suspected-in-property-dispute-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बदमाशों ने महिला को मारी गोली, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बदमाशों ने महिला को मारी गोली, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका
Sat, 12 Jul 2025 03:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:00 PM IST
सार
नालंदा जिले के डोईया गांव में शनिवार को खेत से लौट रही सुशीला देवी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका पीएमसीएच में स्टाफ नर्स थीं। परिजनों ने चचेरे भाइयों पर साढ़े चार बीघा जमीन के विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डोईया गांव में शनिवार को एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जो पटना पीएमसीएच में जीएनएम (स्टाफ नर्स) के पद पर कार्यरत थीं। घटना के समय सुशीला देवी खेत से लौट रही थीं, तभी पीछे से घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर पड़ीं। उनका पुत्र सोनू कुमार जब सड़क की ओर से लौट रहा था, तो उसने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा। आनन-फानन में उन्हें बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस-साइबर सेल
पीड़ित पुत्र सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि परिवार में साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर चचेरे भाइयों से पुराना विवाद चल रहा है। उसने बताया कि शुक्रवार से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं और इसी रंजिश में उनकी मां की हत्या कर दी गई। इधर, सूचना पर नूरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संपत्ति विवाद का प्रतीत होता है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।