फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Crime: Girls were being forced to do prostitution in name of jobs, hotel operator arrested

Bihar Crime: नौकरी के नाम पर युवतियों को देह व्यापार में धकेला; होटल संचालक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड महिला फरार

Sat, 01 Feb 2025 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Feb 2025 06:49 PM IST
सार

Patna Crime: नौकरी के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर पटना पुलिस ने होटल संचालक उदय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने इस रैकेट की मास्टरमाइंड महिला को ढूंढ़ने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Patna Crime: Girls were being forced to do prostitution in name of jobs, hotel operator arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी होटल संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया और दो युवतियों को मुक्त कराया। यह छापामारी करबिगहिया जंक्शन के पास स्थित लगभग एक दर्जन होटलों में की गई, जहां से कई कपल और देह व्यापार में संलिप्त युवतियों को पुलिस ने होटल संचालक के चंगुल से मुक्त कराया।

विज्ञापन

 
पुलिस बल ने की छापामारी
जक्कनपुर थाना प्रभारी ऋतु राज सिंह के अनुसार, पुलिस को कई दिनों से इलाके में देह व्यापार की जानकारी मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार की रात जक्कनपुर थाना और कंकड़बाग थाना के पुलिस बल के साथ छापामारी की गई। इसके साथ ही महिला मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन

 
जय दुर्गा होटल से युवतियों की बरामदगी
इस छापामारी के दौरान जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जय दुर्गा होटल से पांच युवतियों और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीन जोड़ों के बारे में जानकारी मिली, जो घर से प्रेम प्रसंग में भाग कर होटल पहुंचे थे। उनकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई। वहीं, दो युवतियों ने पुलिस से बताया कि उन्हें होटल संचालक उदय कुमार सिंह ने नौकरी देने का झांसा दिया था, लेकिन बाद में वे सेक्स रैकेट के धंधे में फंसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होटल संचालक के जाल में फंसी युवतियां
बरामद की गई दो युवतियों में एक बिहार की और दूसरी अन्य राज्य की रहने वाली थी। दोनों ने पुलिस को बताया कि होटल संचालक उदय कुमार सिंह ने उन्हें तीन दिन पहले होटल में काम पर रखा था। उसने उन्हें ग्राहकों से मिलवाया और उनके कमीशन का वादा किया था। इसके बदले वह युवतियों को साप्ताहिक भुगतान करने का वादा करता था। युवतियों को अब न्यायिक प्रक्रिया के बाद उनके घर भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

 
मास्टरमाइंड की तलाश कर रही पुलिस
पटना पुलिस ने होटल संचालक उदय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस रैकेट की मास्टरमाइंड महिला को पुलिस ने ढूंढ़ने का काम शुरू कर दिया है, जो युवतियों को नौकरी का झांसा देकर इस धंधे में शामिल कर रही थी। पुलिस इस महिला की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed